Search KhabarFast

Press ESC to close

SC ने बंगाल मामले में गैरहाजिरी पर जताई चिंता, अधिकारियों को लगाई फटकार; कहा - अगर DM-SP...

SC ने बंगाल मामले में गैरहाजिरी पर जताई चिंता, अधिकारियों को लगाई फटकार; कहा - अगर DM-SP...

 Supreme Court Bengal Case: सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़े एक बड़े मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने राज्य प्रशासन पर सख्त रुख अपनाया। CJI ने मालदा जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) और सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) की अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति न होने पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि वे क्यों नहीं आए। CJI ने इसे अदालत की गरिमा और अधिकार क्षेत्र को चुनौती देने जैसा बताया।

सुनवाई के दौरान CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने पश्चिम बंगाल सरकार और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा कि मालदा के DM और SP कोर्ट के आदेश के बावजूद क्यों अनुपस्थित रहे। CJI ने साफ कहा कि सरकारी अधिकारी अदालत के आदेशों को हल्के में नहीं ले सकते। उन्होंने टिप्पणी की कि यह रवैया अदालत को सीधे चुनौती देने के समान है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से जुड़ा है, जहां कुछ स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक जिम्मेदारियों और अदालत के निर्देशों के पालन को लेकर याचिका दायर की गई थी। बेंच ने राज्य सरकार के वकीलों से सवाल किया कि DM और SP जैसे उच्च पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिए जाने के बावजूद उनकी अनुपस्थिति क्यों रही। जिस पर CJI ने कहा 'अगर अधिकारी अदालत के आदेश का पालन नहीं करेंगे तो न्याय व्यवस्था कैसे चलेगी?' 

कोर्ट ने बंगाल सरकार से मांगा जवाब 

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि DM और SP की गैर-मौजूदगी के पीछे क्या कारण हैं। कोर्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर ऐसा रवैया जारी रहा तो कॉन्टेम्प्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाई से कोई गुरेज नहीं होगा। बेंच ने जोर दिया कि सरकारी मशीनरी को अदालत के आदेशों का सम्मान करना चाहिए और कोई भी अधिकारी खुद को इससे ऊपर नहीं समझ सकता।

बता दें, पिछले कुछ समय में राज्य के कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारियों और अदालत के आदेशों के पालन पर सवाल उठाए हैं। विशेष रूप से मालदा जैसे संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर कोर्ट की निगरानी बढ़ी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें