Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी पहला मैच हारने का सिलसिला? आज KKR से भिड़ंत

IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी पहला मैच हारने का सिलसिला? आज KKR से भिड़ंत

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का दूसरा मुकाबला आज रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुंबई इंडियंस इस बार अपना पहला मैच जीत पाएगी। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, लेकिन टीम पिछले 13 सीजन से अपना ओपनिंग मैच जीतने में नाकाम रही है।

2012 में टीम ने जीता था मैच

मुंबई ने आईपीएल इतिहास में अब तक 18 शुरुआती मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 14 में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने आखिरी बार 2012 में अपना पहला मैच जीता था, जब उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। केकेआर के सहायक कोच शेन वॉटसन ने भी इस रिकॉर्ड को लेकर मजाक में कहा कि उम्मीद है मुंबई की हार का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वानखेड़े में मुंबई को हराना आसान नहीं है।

शुरुआती मुकाबलों में मिली हार

अगर घरेलू मैदान की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। टीम ने यहां 92 में से 57 मैच जीते हैं। इसके बावजूद, अपने घर में भी मुंबई शुरुआती मुकाबलों में हार चुकी है। इस बार टीम के पास जसप्रीत बुमराह जैसा बड़ा हथियार है, जो शानदार फॉर्म में हैं। वहीं केकेआर की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, क्योंकि टीम के कुछ अहम खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी मुंबई के पक्ष में है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मैचों में मुंबई ने 24 मुकाबले जीते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या मुंबई इंडियंस इस बार अपने पहले मैच का “जिंक्स” खत्म कर पाएगी या फिर इतिहास खुद को दोहराएगा।

संभावित प्लेइंग 11-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, रदरफोर्ड, दीपक चाहर, गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे, रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप, वैभव अरोड़ा, मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Team India:28 साल बन सकता है गजब का संयोग, एक दिन दो-दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!

Team India: भारतीय टीम के लिए 28 साल बाद एक बार फिर ऐतिहासिक पल आ सकता है। भारतीय टीम एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है। 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है।

नहीं थम रहा पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड दौर पर हुआ बड़ा कांड; PCB के रडार पर इमाम और रिजवान

PCB Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर जांच बैठा दी है। दो टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायते मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बवाल! खेल के बीच खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों बढ़ी नाराजगी

Duleep Trphy Final: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हंगामा देखने को मिला है। फाइनल मैच के दूसरे दिन विवाद उस वक्त खड़ा हो गया, जब साउथ जोन के बल्लेबाज करुण नायर ने फाइनल मैच के बीच में टीम को छोड़ दिया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast