IPL 2025: आशुतोष शर्मा लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत! 31 गेंदों में 66 रन बनाकर दिल्ली को दिलाई धमाकेदार जीत

IPL 2025: आशुतोष शर्मा लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत! 31 गेंदों में 66 रन बनाकर दिल्ली को दिलाई धमाकेदार जीत

IPL 2025, DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक अंदाज में शिकस्त दी। इस जीत के हीरो रहे आशुतोष शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 31गेंदों में नाबाद 66रन बनाकर दिल्ली को हार से बचाया और जीत दिलाई।

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 210रनों का लक्ष्य दिया था। दिल्ली की टीम एक समय संघर्ष कर रही थी। अंतिम क्षणों में उसे 15गेंदों पर 38रनों की जरूरत थी और सिर्फ दो विकेट बचे थे। ऐसे में आशुतोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6, 4, 2, 6, 4, 6जड़कर मैच का पासा पलट दिया।

कौन हैं आशुतोष शर्मा?

आशुतोष शर्मा का जन्म 15सितंबर 1998को मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था। उन्हें बचपन से क्रिकेट का जुनून था। उन्होंने मध्य प्रदेश टीम से अपना डेब्यू किया और बाद में रेलवे टीम के लिए भी खेले। भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा उनके आदर्श रहे हैं। आशुतोष कई बार यह कह चुके हैं कि नमन ओझा ने उनके करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

पंजाब किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स तक का सफर

आशुतोष पहले पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे। IPL के पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उस समय वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे। हालांकि, पंजाब किंग्स ने इस सीजन में उन्हें रिटेन नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने पहले ही मैच में अपनी काबिलियत साबित कर दी।

दिल्ली की इस जीत के बाद अब सभी की नजरें आशुतोष के आगामी प्रदर्शन पर होंगी। क्या वह अपनी फॉर्म बरकरार रख पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a comment