EARTH DAY 2022: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस

EARTH DAY 2022: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस

नई दिल्ली: पृथ्वी दिवस का आयोजन हर वर्ष 22अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। 22 अप्रैल 1970को पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया था। जिसके बाद इस दिन को मनाने का निर्णय को कई सारे देशों ने स्वीकार कर लिया। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी।

इस दिवस को पूरी दुनिया के 192 से अधिक देशों के 1अरब से अधिक लोग मनाते हैं। वर्ष 2021में इसके 51वर्ष पूरे हो जाएगें। पृथ्वी दिवस दो अलग-अलग दिन मनाया जाता है। 20मार्च और 22अप्रैल संयुक्त राष्ट्र ने 21मार्च को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के रूप में मान्यता दे रखी है। दरअसल, पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में 21मार्च वसंत ऋतु का पहला दिन माना जाता है. खास बात यह है कि पृथ्वी में इस समय शरद ऋतु रहती है।

नेल्सन को 'फादर ऑफ अर्थ डे' के रूप में भी जाना जाता है। यह दुनिया भर के सबसे बड़े जन जागरूकता आंदोलनों में एक है इसमें पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। अमेरिका में इस दिन को वृक्ष दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करना होता है। पृथ्वी की गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है।

यह ग्रह कई प्रकार की जीवों और वनस्पति का गृह है, और इसको बचाना हम सभी का दायित्व है। नेल्सन ने लोगों को यह संदेश दिया था कि इंसानों को यदि पृथ्वी पर रहना है तो हमें इसका संरक्षण भी करना होगा। पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक करता है।

Leave a comment