हरियाणा में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी समेत 5 लोगों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद जिले के रतिया में यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद जिले के रतिया में फतेहाबाद एसीबी टीम के इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह की अगुवाई में बड़ी रेड की गई है। विजिलेंस की टीम ने फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल, एक असिस्टेंट और तीन अन्य कर्मचारियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर, असिस्टेंट और 3 कर्मचारी गिरफ्तार, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई