Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑस्ट्रेलिया को हरा कर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचीं भारतीय महिला टीम, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शाबाशी

ऑस्ट्रेलिया को हरा कर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचीं भारतीय महिला टीम, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शाबाशी

ICC Womens World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत हासिल की। इसके बाद गुरुवार, 31 अक्टूबर की रात पूरे इंडिया में  जश्न मनाया गया। इस मौके को बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों ने भी जमकर सेलिब्रेट किया। करीना कपूर, सुनील शेट्टी, वरुण धवन और ऋषभ शेट्टी जैसे स्टार्स ने खुशी जताई।

मैच देखने पहुंची करीना

एक्ट्रेस करीना कपूर सेमीफाइनल के दौरान स्टेडियम मैच देखने के लिए पहुंची थी। वो UNICEF के माध्यम से मैच में पहुंची और टीम इंडिया के लिए चीयर किया। वहां उन्होंने वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट टीम के साथ फोटो भी खिचवाए। साथ ही एक्ट्रेस ने जीत के बाद इंडिया टीम के साथ अपनी खुशी भी जाहिर की।

करीना ने दी शाबाश

खुशी जाहिर करते हुए करीना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करके लिखा कि जैसे कि मैंने कहा कि लड़कियां सब कुछ कर सकती हैं। अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ। शाबाश टीम इंडिया, फाइनल की तरफ बढ़ो मेरी लड़कियों। करीना ने आगे क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स की भी तारीफ की जिन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई।

सुनील शेट्टी ने की टीम की तारीफ

एक्टर सुनील शेट्टी का क्रिकेट से काफी गहरा रिश्ता है। उनके दामाद केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया जब भी कोई मैच जीतती है, तो हर बार सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आता ही है। ऐसे में जब गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हराया, तब सुनील शेट्टी खुद को टीम इंडिया की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast