Search KhabarFast

Press ESC to close

कनाडा के टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 लोगों की मौत, कई घायल

कनाडा के टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 लोगों की मौत, कई घायल

कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में शनिवार रात एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने लोगों से तुरंत वहां से दूर रहने की अपील की। यह घटना साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल के दौरान हुई, जो लैटिन अमेरिकी संस्कृति का एक लोकप्रिय वार्षिक कार्यक्रम है। यह फेस्टिवल संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है, जिसमें हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं।

दो लोगों की मौके पर ही मौत 

टोरंटो पुलिस की प्रवक्ता शैनन ईम्स ने बताया कि फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने पहले इलाके में सक्रिय हमलावर होने की चेतावनी जारी की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है, लेकिन हमलावर या हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

लोगों में डर का माहौल 

प्रत्यक्षदर्शी वैलेरी रोड्रिगेज ने बताया कि वह एक रेस्तरां के बाहर बैठी थीं, तभी अचानक लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी। उन्होंने कहा कि लोग तेजी से भाग रहे थे और कुछ लोगों ने उन्हें जमीन पर लेट जाने के लिए कहा। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो रहा है। फेस्टिवल में स्टॉल लगाने वाली पैट्सी गुटिरेज़ ने बताया कि वह ग्राहकों को सामान दे रही थीं, तभी अचानक लोगों की भीड़ भागती हुई दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना काम रोक दिया। उनका कहना है कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में इस तरह की हिंसा बेहद दुखद है।

कई अन्य लोग घायल

घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने लोगों से जांच पूरी होने तक घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस बेवजह की हिंसा ने दो लोगों की जान ले ली और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि टोरंटो को उत्तर अमेरिका के सबसे सुरक्षित बड़े शहरों में गिना जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं यहां बहुत कम देखने को मिलती हैं।

Also read: 'पिता के खून का बदला लेकर रहेंगे...' ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के खिलाफ भरी हुंकार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, 11 लोग थे सवार; जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Attack On Indian Ship:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक बार फिर भारतीय जहाज को निशाना बनाया गया है। इस जहाज में 11 भारतीय सवार थे। हालांकि, हमले के बाद 10 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, इस घटना पर भारत की तरफ विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।

US-Iran Faceoff:ईरान के 140 ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम, तेहरान ने भी किया पलटवार, मिसाइलें मार गिराई

US-Iran Faceoff: अमेरिका ने रविवार यानी 12 जुलाई को ईरान पर जोरदार हमला किया। यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज पर ईरान द्वारा किए गए हमले के जवाब में हुआ। जिसमें एक जहाज में आग के लपटों में समा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast