तनुश्री सरकार का कमाल! दोनों पारियों में शतक जड़कर रच दिया इतिहास

Tanusree Sarkar: तनुश्री सरकार ने महिला मल्टी डे चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सबका ध्यान खींचा है। महिला मल्टी डे चैलेंजर ट्रॉफी में हिस्सा ले रहीं चार टीमों में से तनुश्री सरकार टीम-सी का प्रतिनिधितिव कर रही हैं। टीम-सी की तरफ से खेलते हुए तनुश्री सरकार ने दोनों पारियों में शतक जड़ा और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सोशल मीडिया पर भी लोग तनुश्री सरकार के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि तनुश्री ने दिखा दिया कि आज के दौर में कोई भी बेटियों को कम आंकने की कोशिश न करे।
पहली बार लगे हैं दो शतक
बता दें कि महिला फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी ने दोनों ही पारियों में शतक जड़ा हो। तनुश्री ने जहां पहली पारी में 153 रन तो दूसरी पारी में नाबाद 102 रनों की पारी खेली। अहम ये है कि तनुश्री सरकार अपनी टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं यानी कि कहा जा सकता है कि जहां ये पोजीशन काफी खतरनाक होती है तो वहीं दूसरी ओर इस पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए पूरा समय भी मिलता है।
कप्तान जेमिमा का भी मिला साथ
तनुश्री सरकार ने 153 रनों की पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया। तनुश्री सरकार के अलावा टीम सी के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए जेमिमा रोड्रिगेज ने 71 रनों की पारी खेली। तनुश्री सरकार और जेमिमा रोड्रिगेज की शानदार पारी की बदौलत टीम-सी ने पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर 313 रन लगाए। 313 रनों के जवाब में टीम-ए महज 305 रन ही बनी सकी और टीम-सी को आठ रनों की लीड मिली। दूसरी पारी में तनुश्री सरकार ने 184 गेंदों में 102 रन बना दिए तो वहीं कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
Leave a comment