Search KhabarFast

Press ESC to close

India-US Trade Deal: टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा उपहार दे सकता है अमेरिका, शून्य हो सकता है टैरिफ, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा बयान

India-US Trade Deal: टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा उपहार दे सकता है अमेरिका, शून्य हो सकता है टैरिफ, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा बयान

India-US Trade Deal: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार करते हुए कहा कि , "राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। वो पूरी तरह से गलत बातें फैलाते हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि US-इंडिया ट्रेड डील में भारत के हितों और भारतीय किसानों के हितों को संरक्षित रखा गया है। इसी बीच अमेरिका की तरफ से एक बड़ी सौगात मिलती हुए दिख रही है। साथ ही अमेरिका अब रियायतें बढ़ाने वाला है। इसका खुलासा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खुद किया है।

पीयूष गोयल ने कहा कि बांग्लादेश के तर्ज पर भारत के कपड़ा सेक्टर को अभी अमेरिका से और लाभ मिल सकते हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रेड डील को लेकर देश में विपक्ष सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है। इसी बीच अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर देश में आज कई संगठनों ने बंद का ऐलान किया है।  वाणिज्य मंत्रीपीयूष गोयल पर निशाना साधाते हुए कहा कि जिस प्रकार बांग्लादेश को यह सुविधा मिली है कि अगर अमेरिका से कच्चा माल खरीदा जाता है और उसे संसाधित करके कपड़ा तैयार करके फिर इसका निर्यात किया जाता है, तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि भारत को भी यही सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय किसानों के अधिकांश उत्पाद हमारी डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन और मक्का, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, संतरा, सब्जियां, इथेनॉल, तंबाकू, मीट, दालें, बाजरा, रागी, किसानों का लगभग 90-95% उत्पाद US ट्रेड डील से बाहर है और जो भारत की आवश्यकताएं हैं, जिसे हम आज भी इंपोर्ट करते हैं, जिससे हमारे देश के किसानों को कोई हानि नहीं होगी, हमने ऐसी चीज़ों को अमेरिका के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत सोच-समझकर खोला है।

किसानों को लाभ होगा- पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि वो भी देश को लाभ देगा। एक तरह से किसानों के हितों में एक बहुत अच्छी US ट्रेड डील हुई है लेकिन राहुल गांधी संसद में बैठकर इसके बारे में झूठ बोलते हैं और उसे ऑथेंटिकेट भी नहीं करते। मैं उनकी निंदा करता हूं। राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनके अन्य साथी दल, वो सभी विकास के खिलाफ हैं। वे देश को तेजी से आगे बढ़ते हुए नहीं देख पा रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त रुख, PAK को दिया कड़ा संदेश

Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत न तो भूलता है और न ही माफ करता है। सेना ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा 'जब मानवता की सीमाओं को पार किया जाता है, तो जवाब निर्णायक होता है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें