
नई दिल्ली: कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रायल की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. स्वास्थ्य मंत्रायल के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अब तक 12 करोड़ 65 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं. क्युमुलेटिव पॉजिटिविटी रेट 7% है. पिछले एक सप्ताह का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.1% है. इसके साथ भारत में रिकवरी रेट 93% से अधिक है.
राजेश भूषण ने बताया ने कि कोरोना के हमारे यहां प्रति 10 लाख आबादी पर 6430 कोरोना के मामले हैं. पिछले 7 दिन में भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 211 नए मामले सामने आए हैं. कई देशों में यह संख्या 2500 से भी अधिक है. भारत में कोरोना की स्थिति अन्य देशों से अलग है.
केंद्रीय सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 94 मौतें दर्ज़ की गई हैं. कई विकसित देश ऐसे हैं जहां प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 500 से 600 मौतें दर्ज़ की गई हैं उन्होंने कहा कि देश के सक्रिय मामलों का 76% से अधिक हिस्सा 10 राज्यों से आता है. लगभग 19% सक्रिय मामले महाराष्ट्र में, 15.5% केरल में, 9% दिल्ली में, 6% से अधिक पश्चिम बंगाल में, 5% से अधिक कर्नाटक में, 5% उत्तर प्रदेश में हैं.
आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 29,164 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. साथ ही पिछले 24 घंटे में 447 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं अब तक देश में 1,30,109 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं.
Leave a comment