Search KhabarFast

Press ESC to close

India Pakistan War Situation LIVE Updates: उरी में फिर पाक की गोलीबारी, LOC पर बढ़ी हलचल; सायरन से गूंजा इलाका

India Pakistan War Situation LIVE Updates:  उरी में फिर पाक की गोलीबारी, LOC पर बढ़ी हलचल; सायरन से गूंजा इलाका

India Pakistan War Situation LIVE Updates:पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक कई भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की, जिन्हें भारत के उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम, खासकर S-400, ने नाकाम कर दिया। इन हमलों में जम्मू, पठानकोट, श्रीनगर, जैसलमेर, और अन्य स्थानों को निशाना बनाया गया, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को विफल करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों को मार गिराया। जैसलमेर में एक पाकिस्तानी पायलट को भी पकड़ा गया, जो भारतीय सीमा में घुस आया था।

जैसलमेर के किशनघाट में मिला बम

जैसलमेर के किशनघाट क्षेत्र में जोगियों की बस्ती के पास एक संदिग्ध बम बरामद हुआ। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। इलाके को अस्थायी रूप से खाली कराया गया था।

उरी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी तेज, सायरन बजते ही लोग अलर्ट

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर स्थित गोहालन इलाके में भारी गोलीबारी की गई। स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए सायरन बजा दिया गया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

दिल्ली में हवाई हमले के सायरन की टेस्टिंग हुई

राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में लगाए गए एयर रेड सायरनों की टेस्टिंग की जा रही है। सुरक्षा तैयारियों के तहत हो रही इस प्रक्रिया के दौरान दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। यह परीक्षण आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से चेतावनी देने की व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को सुरक्षा उपायों को लेकर निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि सिविल डिफेंस रूल्स के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आईपीएल के बचे मैच स्थगित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए आईपीएल का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। इस सीजन के 58 मैच हो चुके हैं। 69 ग्रुप मैचों के बाद प्लेऑफ का आयोजन होना है, लेकिन अब यह कैंसिल हो गया है।

आकाश मिसाइल सिस्टम से पाकिस्तानी हमला किया नाकाम

भारत ने सतह से हवा में मार करने वाले अपने स्वदेशी मिसाइल सिस्टम आकाश से पाकिस्तानी हमले के नाकाम कर दिया। भारतीय सेना और वायुसेना दोनों ने पाकिस्तानी सीमा पर अपने वायु रक्षा प्रणाली को तैनात किया हुआ है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बुधवार की रात भारत में कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान में हुआ ड्रोन हमला

पाकिस्तान के द्वारा गुरुवार को भारतीय सैन्य ठिकानों को असफल निशाना बनाने के बाद भारत ने पलटवार करना शुरु हो गया है। पाकिस्तान में स्थित ओकारा कैंट के पास सुबह ड्रोन हमला हुआ है।

CDS और तीनों सेना प्रमुख के साथ राजनाथ सिंह की मीटिंग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में आज बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुख शामिल हैं। इस मीटिंग में भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा।

घुसपैठ करने के दौरान 7 आतंकी ढेर

भारत-पाक के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच सांबा में BSF ने 7 आतंकियों को मार गिराया है। जैश के ये सभी आतंकी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

चंडीगढ़ में लोगों से अपील

चंडीगढ़ में फिर एयर रेड वार्निंग सायरन बजने शुरू हो गए हैं। इसका मतलब है कि वायुसेना स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

तीन दिन तक पंजाब में सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को किया बंद

हमले को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अगले तीन दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से पूरे पंजाब में यह फैसला लिया गया है। इससे पहले बॉर्डर एरिया के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया था।

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पाकिस्तान की सेना ने आठ और नौ मई की दरम्यानी रात भारत की पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल कर कई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन भी किया। लेकिन पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया गया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करता रहेगा।

पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

जवाबी कार्रवाई में, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों, जैसे लाहौर, में एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया और तबाह किया। भारत ने लाहौर से कराची तक 9 पाकिस्तानी शहरों पर हमले किए, हालांकि ये दावे पाकिस्तान की ओर से हैं और स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast