Search KhabarFast

Press ESC to close

India Pak War: “पाकिस्तान ने घुसपैठ के लिए 400 ड्रोन का किया इस्तेमाल”, MEA ने दी जानकारी

India Pak War: “पाकिस्तान ने घुसपैठ के लिए 400 ड्रोन का किया इस्तेमाल”, MEA ने दी जानकारी

MEA Press Conference: पाकिस्तान ने गुरुवार-शुक्रवार की रात भारत पर जमकर हवाई हमले किए थे। भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई भी की थी। अब सेना ने बताया कि रातभर में क्या-क्या हुआ। सेना की तरफ से बताया गया कि पाकिस्तान 36जगहों पर हमले की कोशिश की। पाकिस्तान ने 300-400ड्रोन से हमला किया। ये ड्रोन तुर्किये में बने हुए थे। पाकिस्तान ने बठिंडा एयर स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश भी की। पाकिस्तान के हमले में भारतीय सेना के कुछ जवान शहीद हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने आम नागरिकों को ढाल बनाकर हमला किया। पाकिस्तान ने लेह से लेकर क्रीक तक हमला किया।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "7और 8मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से पूरी पश्चिमी सीमा पर कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर के हथियारों से भी गोलीबारी की। 36स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए लगभग 300से 400ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया। इस तरह के बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का संभावित उद्देश्य वायु रक्षा प्रणालियों का परीक्षण करना और खुफिया जानकारी एकत्र करना था। ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि वे तुर्की असिसगार्ड सोंगर ड्रोन हैं।"

झूठ फैला रहा पाकिस्तान

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि यह भारतीय सशस्त्र बल हैं जो अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहा है। जैसा कि उसका इतिहास दर्शाता है, वे ऐसी हरकतों में पारंगत हैं। पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए नानकम साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो कि एक और सफेद झूठ है। पाकिस्तान सांप्रदायिक विवाद पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है।"

पाकिस्तानी एयरपोर्ट चालू रहने से आम लोगों को खतरा

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "पाकिस्तान ने 7 मई को शाम 08:30 बजे बिना किसी वजह से ड्रोन और मिसाइल हमला किया था, दो असफल रहा। इसके बावजूद पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र आम लोगों के लिए बंद नहीं किया है। पाकिस्तान पैसेंजर फ्लाइट्स को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। वह यह अच्छी तरह से जानता है कि भारत पर हमले के बाद भारतीय सेना करारा जवाब देगी। यह भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास उड़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों और अन्य पैसेंजर फ्लाइट के लिए सुरक्षित नहीं है। हमने अभी जो स्क्रीनशॉट दिखाया है, उसमें पंजाब सेक्टर में उच्च वायु रक्षा चेतावनी स्थिति के दौरान एप्लीकेशन फ्लाइट रडार 24 का डेटा दिखाया गया है। जैसा कि आपने देखा कि बारत ने सीमावर्ती इलाकों में आम फ्लाइट के संचालन पर रोक लगा दी है। इससे भारत की तरफ ट्रैफिक नहीं है, लेकिन पाकिस्तानी सीमा में पैसेंजर फ्लाइट उड़ रही हैं। कराची और लाहौर के बीच नागरिक विमान उड़ान भर रहे हैं। भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय नागरिकों को ले जा रहे प्कीन की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast