Mann Ki Baat: ‘विकसित भारत की मजबूत हो रही है नींव’, जानें मन की बात में देश से क्या कुछ बोले PM मोदी

Mann Ki Baat: ‘विकसित भारत की मजबूत हो रही है नींव’, जानें मन की बात में देश से क्या कुछ बोले PM मोदी

Mann Ki Baat: आज PM मोदी ने 113वीं बार देश की जनता से बात की। PMने कहा कि 21वीं सदी में भारत में कई ऐसी चीजें हो रही हैं जो 'विकसित भारत' की नींव को मजबूत कर रही हैं। PMने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि को देश कभी नहीं भूल सकता।

विकसित भारत की मजबूत हो रही है नींव

- PMने कहा कि 21वीं सदी के भारत में इतना कुछ हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रहा है। उदाहरण के तौर पर इसी 23 अगस्त को ही हम सभी देशवासियों ने पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया था, क्योंकि इसी दिन चंद्रयान 3 ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। PMने कहा कि आज युवा स्टार्टअप के जरिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

15 अगस्त को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक देखने को मिली

- PMने कहा कि हर बार की तरह हमने लोगों से 15 अगस्त को तिरंगा फहराने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इसी अपील के चलते कश्मीर से अरुणाचल तक तिरंगा यात्रा निकली और इसने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना दिखाया। PMने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

बड़ी संख्या में युवा राजनीति में आने को हैं तैयार

- PMने कहा कि इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ने का आह्वान किया है। मुझे इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा राजनीति में आने के लिए तैयार हैं। वे बस सही अवसर और सही मार्गदर्शन की तलाश में हैं।

जानवरों से हमारा खास रिश्ता

- PMने आगे कहा कि जानवरों से हमारा खास रिश्ता है और ऐसा ही नजारा असम में देखने को मिल रहा है। तिनसुकिया जिले के एक छोटे से गांव बरेकुरी में मोरान समुदाय के लोग रहते हैं और इस गांव में 'हूलॉक गिबन्स' रहते हैं, जिन्हें यहां 'होलो बंदर' कहा जाता है। इस गांव में ही हूलॉक गिबन्स ने अपना घर बनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव के लोगों का हूलॉक गिब्बन से बहुत गहरा रिश्ता है।

जानवरों को बचाने के लिए अरुणाचल के युवाओं की खास पहल

- PMने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश के हमारे युवा साथी भी पशु प्रेम में किसी से पीछे नहीं हैं। इन युवाओं ने एक बेहद खास वजह से 3-डी प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। दरअसल, ये युवा जंगली जानवरों को सींग और दांतों के लिए शिकार होने से बचाना चाहते हैं।

झाबुआ के सफाई कर्मियों की सराहना

PMमोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ के सफाई कर्मियों की तारीफ की। PMने कहा कि यहां कुछ अद्भुत हो रहा है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। हमारे सफाई कर्मचारी भाइयों-बहनों ने वहां अद्भुत काम किया है। PMने कहा कि इन भाई-बहनों ने 'वेस्ट टू वेल्थ' के संदेश को हकीकत में बदलकर दिखाया है। इस टीम ने झाबुआ के एक पार्क में कचरे से अद्भुत कलाकृति बनाई है।

Leave a comment