Search KhabarFast

Press ESC to close

Operation Sindoor: पाकिस्तान जंग के मूड में, भारत ने हर आतंकी हमले को किया नाकाम; विदेश मंत्रालय ने ब्रीफिंग में किए अहम खुलासे

Operation Sindoor: पाकिस्तान जंग के मूड में, भारत ने हर आतंकी हमले को किया नाकाम; विदेश मंत्रालय ने ब्रीफिंग में किए अहम खुलासे

Operation Sindoor: भारत द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। आतंकी ठिकानों पर भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान ने भारत के 15से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। इस पर आज विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान की मंशा और हरकतों का खुलासा किया।

रातभर में 15सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, लेकिन भारत रहा सतर्क

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी के साथ मौजूद रहीं।

कर्नल सोफिया ने बताया कि 7और 8मई 2025की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानोंअवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, नाल, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, फलोदी, उत्तरलई और भुजपर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की।

भारतीय रक्षा प्रणाली, विशेष रूप से इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम्स ने इन हमलों को तुरंत निष्क्रिय कर दिया।इन हमलों का मलबा भारत के कई इलाकों से बरामद किया गया है, जिससे यह साबित होता है कि हमला पाकिस्तान की ओर से किया गया था।

भारत की सटीक जवाबी कार्रवाई, लाहौर का रडार सिस्टम हुआ ध्वस्त

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत ने सुबह होते ही पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम्स और रडार को उसी क्षेत्र और तीव्रता के साथ जवाब दिया।

इस जवाबी कार्रवाई में लाहौर स्थित एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है। यह भारत की ओर से स्पष्ट संदेश था कि हर हमले का जवाब मिलेगा।

एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में 16नागरिकों की मौत

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी गोलाबारी तेज कर दी है।कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और भारी तोपों से हमला किया। इस हमले में तीन महिलाएं और पांच बच्चों समेत 16निर्दोष नागरिकों की जान गई।

भारत को मजबूरी में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी ताकि पाक की गोलीबारी को रोका जा सके।

पहलगाम पर हमला बना टकराव की असली शुरुआत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी ने कहा, “पहलगाम पर हमला असली उकसावे की शुरुआत थी। वहीं से तनाव बढ़ा। हमने उसी का जवाब दिया है।”

उन्होंने आगे बताया कि टीआरएफ (TRF), जो कि लश्कर-ए-तैयबा का गुप्त संगठन है, हमले में शामिल था। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में टीआरएफ का नाम आने ही नहीं दिया।

पाकिस्तान का आतंकियों से रिश्ता उजागर, मिला राजकीय सम्मान

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि पाकिस्तान दुनिया को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।पाकिस्तानी सूचना मंत्री के "पाक में कोई आतंकवादी नहीं" वाले बयान को गलत बताते हुए भारत ने कई प्रमाण दिए।भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने खुद माना था कि वे आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, पाकिस्तान में आतंकवादियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Dearness Relief Hike: पुराने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई राहत बढ़ाने का ऐलान

केंद्र सरकार ने पुराने केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई राहत यानी डियरनेस रिलीफ (DR) बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकारी कर्मचारियों को लगा तगड़ा झटका! पुरानी पेंशन और NPS को लेकर बड़ी खबर

Pension Scheme: 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच पुरानी पेंशन बनाम राष्ट्रीय पेंशन योजना का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कर्मचारी यूनियन लंब वक्त से मांग कर रही है कि OPS बहाल किया जाए। क्योंकि इसमें रिटारयमेंट के बाद बेसिक सैलरी का 50 फीसदी और डीए के साथ गारंटिड पेंशन मिलती है।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

सप्ताह का पहला दिन आम लोगों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आया। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast