Search KhabarFast

Press ESC to close

जलगांव में ट्रेन हादसे को लेकर में बड़ा खुलासा, चायवाले ने फैलायी थी आग की झूठी अफवाह

जलगांव में ट्रेन हादसे को लेकर में बड़ा खुलासा, चायवाले ने फैलायी थी आग की झूठी अफवाह

Maharashtra Jalgaon Train Tragedy: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार, 22जनवरी को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हुआ। ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्री घबराए और ट्रेन से कूदने लगे। इस दौरान एक और ट्रेन ने इन यात्रियों को कुचल दिया, जिससे 13लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि,हादसे के बाद एक नई जानकारी सामने आई है। एक यात्री ने बताया कि आग की अफवाह एक चाय वाले ने फैलायी थी। उसने कहा कि ट्रेन में आग लग गई है। इस अफवाह के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और चायवाले ने खुद ट्रेन की चेन खींच दी। जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, यात्री बाहर कूदने लगे। कुछ यात्री उस ट्रैक पर कूद गए, जहां बंगलौर एक्सप्रेस गुजर रही थी और उनकी मौत हो गई।

हादसे का दर्दनाक दृश्य

यह हादसा जलगांव के पचोरा स्टेशन के पास हुआ। अफवाह ने बड़ी तबाही मचाई। हादसे के गवाहों और मृतकों के परिवारवालों ने बताया कि यह दृश्य बहुत दर्दनाक था।अब बचे हुए यात्री अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

हादसे में मारी गई कमला भंडारी की बहू, राधा भंडारी ने बताया, "मां ने मुझे कहा था कि तू सो जा, फिर अचानक बोली कि बोगी में आग लग गई है, भागो। जब भगदड़ मच गई, तो मैं बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। न आग थी न धुआं, लेकिन जब मैंने बगल की पटरी पर देखा, तो मां की लाश पड़ी थी।"

राधा के देवर तपेंद्र ने बताया कि अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात करते हुए कमला ने कहा था, "अपना ख्याल रखना, हम पहुंच जाएंगे।" यह हादसा न केवल परिवारों के लिए बड़ा सदमा बन गाया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि कैसे एक अफवाह ने इतनी बड़ी तबाही मचाई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

23 साल की भारतीय इंजीनियर ने छोड़ी Google की नौकरी, अब बना रही हैं अपना AI स्टार्टअप

जहां ज्यादातर युवा अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं, वहीं भारतीय मूल की 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशना दोशी ने एक अलग रास्ता चुना है। आशना ने Google जैसी दुनिया की बड़ी टेक कंपनी की नौकरी छोड़कर अपना AI स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया है।

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आइये जाने सभी जातकों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 25 जून, गुरुवार का दिन है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आज गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Tripura Water Grid प्रोजेक्ट ग्राउंडवॉटर पर निर्भरता को कम करेगा, पीने के पानी के सप्लाई नेटवर्क को मिलेगी मज़बूती

Tripura Water Grid Project: त्रिपुरा सरकार ने एक बड़ा त्रिपुरा वॉटर ग्रिड बनाने का प्लान शुरू किया है। जिसका मकसद राज्य भर के लोगों को नदियों से बचे हुए सरफेस वॉटर का इस्तेमाल करके सुरक्षित और साफ़ पीने का पानी देना है। इस प्रोजेक्ट पर एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के पीने के पानी के सप्लाई नेटवर्क को मज़बूत करने के लिए त्रिपुरा की 12 नदियों से बचे हुए सरफेस वॉटर का इस्तेमाल करने की स्ट्रेटेजी पर चर्चा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast