संजय रॉय और संदीप घोष समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी, जानें कौन से सवालों का जवाब तलाश रही CBI?

संजय रॉय और संदीप घोष समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी, जानें कौन से सवालों का जवाब तलाश रही CBI?

Kolkata Rape Case Polygraph Test: आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या मामले में कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गया है। CBIके कोलकाता कार्यालय में आरोपी संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ। संदीप घोष, 4 डॉक्टर जो घटना की रात पीड़िता के साथ थे। साथ ही एक वालंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जा रहा है।

बता दें कि, अब तक की जांच के बाद CBIको लग रहा है कि पूछताछ के दौरान ये किरदार सच नहीं बोल रहे हैं। या कुछ सच छुपा रहे हैं।  इसलिए CBIने फैसला किया कि इन सभी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराना जरूरी है। पिछले 7 दिनों की पूछताछ में संदीप घोष ने जो बयान दिए वो जांच एजेंसी को गले नहीं उतरे। ऐसे में CBIको शक है कि मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष कोई बड़ा राज छिपा रहे हैं।

इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी

जांच को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए CBIको कुछ सवालों के जवाब चाहिए। आखिर हत्या की रात चारों डॉक्टरों ने पीड़िता से क्या बात की? उन्होंने क्या खाना खाया? रात के खाने के बाद क्या हुआ? कहां गई पीड़िता? कहां गए वो 4 डॉक्टर? 4 रात के खाने के बाद डॉक्टर दोबारा कब मिले?

दरअसल, वो 4 डॉक्टर CBIके लिए इसलिए अहम हैं क्योंकि मुख्य आरोपी संजय रॉय के अलावा ये ही वो शख्स थे, जिन्होंने उस रात पीड़िता को जिंदा देखा था। मुख्य आरोपी ने आसानी से अपना गुनाह कबूल कर लिया है। लेकिन, उनके बयानों पर CBIको संदेह है। ऐसे में जांच एजेंसी 4 डॉक्टरों के बयान लेने के बाद भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहती है।

कब हुई हत्या?

8-9 अगस्त की रात कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिला। उसकी दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गर्दन और जबड़े की हड्डियाँ टूट गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कोलकाता पुलिस का सिविलियन वालंटियर है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के सभी विभागों तक उसकी पहुंच थी। कई आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a comment