
BJP Membership: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नए सदस्यता अभियान की तैयारी कर रही है, जो 2 सितंबर से शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने जानकारी दी है कि कोरोना के कारण पिछले बार सदस्यता अभियान सीमित रहा था। इस बार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। बता दें कि यह प्रक्रिया पार्टी के नियमों के तहत हर पांच से छह साल में एक बार होती है।
अभियान की शुरुआत और सदस्यता की प्रक्रिया
2 सितंबर को शाम 5 बजे दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में पीएम मोदी मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा की सदस्यता लेंगे। किसी भी नागरिक को 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या नमो ऐप के माध्यम से सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। इस बार के अभियान में मौजूदा सदस्यों को भी फिर से सदस्यता लेनी होगी।
अभियान के चरण
BJP का सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा:
पहला चरण:2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा।
दूसरा चरण:1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें पहले चरण की सदस्यता का विश्लेषण किया जाएगा।
तीसरा चरण:16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा।
अभियान की महत्ता
विनोद तावड़े ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ नई सदस्यता जोड़ना नहीं है, बल्कि यह भाजपा के विचारों और उसके कार्यों का प्रचार करने का भी एक माध्यम है। तावड़े ने कहा कि 2014 में जब भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हो गए, तब पार्टी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया।
सदस्यता अभियान में भागीदारी
इस सदस्यता अभियान में केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है और इसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाएंगे।इस तरह, भाजपा का नया सदस्यता अभियान पार्टी को नई ऊर्जा और समर्थन प्रदान करने के लिए तैयार है।
Leave a comment