Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs WI:मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के इस रिकॉर्ड से टेंशन में सूर्या-गंभीर! क्या इस बार तोड़ पाएगा भारत

IND vs WI:मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के इस रिकॉर्ड से टेंशन में सूर्या-गंभीर! क्या इस बार तोड़ पाएगा भारत

IND vs WI Clash:भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8का मैच एक मार्च को खेला जाना है। ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा। ये भारत एक तरह से दोनों टीमों के लिए क्वाटरफाइनल की तरह है। भारत और वेस्टइंडीज में जो कई जीतेगा, वह सेमीफाइनल का टिकट कटाएगा।

इस मुकाबले से पहले हर किसी की नजरें दोनों टीमों के हेड डू हेड आंकड़ों पर है। टी20आई में भारत का दबदबा नजर तो आता है लेकिन जब बात टी20विश्व कप की आती है, तो आंकड़ा बदल जाता है।

वेस्टइंडीज और भारत हेड टू हेड

टी20में भारत और वेस्टइंडीज के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 30मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने इस दौरान 19में जीत हासिल की है। वहीं, वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 10बार जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है। हालांकि, जब बात टी20विश्व कप की आती है तो, आंकड़े हैरान करने वाले होते हैं। भारत और वेस्टइंडीज का टी20विश्व कप में चार बार आमना-सामना हुआ लेकिन भारत को एक बार ही जीत मिली है। वहीं, 3बार वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम            

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव ( कप्तान ), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव

विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम

ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेलस रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स और क्वेंटिन सैम्पसन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast