IND vs NZ: फाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम? जानें बारिश की कितनी है संभावना

IND vs NZ: फाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम? जानें बारिश की कितनी है संभावना

ICC T20 WC Final: आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है। 8 मार्च को शाम सात बजे मुकाबले की शुरुआत होगी। फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस सबके बीच दोनों टीम खिताब के लिए दावेदारी पेश करेगी। अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़े-बड़े सितारे मैच देखने पहुंचने वाले हैं। लेकिन कहीं ऐसा ना हो की मैच में बारिश खलल डाल दें। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अहमदाबाद में बारिश होने की संभावना कितनी है।

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

एक रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह में अहमदाबाद का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो दोपहर होते-होते बढ़ सकता है। दोपहर तक पारा 41 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। हालांकि शाम होते-होते लोगों को राहत मिल सकती है। शाम तक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, लोगों को गर्मी महसूस हो सकती है। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर है। यानी की मैच में बारिश खलल नहीं डालेगी।

दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, भारत ने इंग्लैंड को हराकार फाइनल का टिकट कटाया। न्यूजीलैंड की टीम नजरें अपने पहली खिताब पर लगी हैं। दूसरी तरफ भारत भी खिताब की हैट्रीक लगाने अहमदाबाद में उतरेगा। अगर देखा जाए तो दोनों टीमों के लिए फाइनल आसान होने वाला नही हैं। क्योंकि दोनों टीम के टॉप आर्डर शानदार फॉर्म में चल रहा है। गेंदबाजी भी भारत-न्यूजीलैंड अच्छी है।  

Leave a comment