INDvsNZ- भारतीय टीम में बदलाव

INDvsNZ- भारतीय टीम में बदलाव

भारत के ओपनर शिखर धवन कंधे में चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम इस सीरीज के लिए मंगलवार सुबह न्यूजीलैंड पहुंची। शिखर धवन टीम के साथ नहीं गए। शाम तक खबर आ गई कि धवन चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय चयन समिति ने धवन के स्थान पर संजू सैमसन को टी20 टीम में वापस बुलाया है।

बीसीसीआई की चयनसमिति ने मंगलवार को ही वनडे टीम भी घोषित कर दी है। इसमें 20 साल के पृथ्वी शॉ को मौका दिया गया है। इस तरह मयंक अग्रवाल को एक और सीरीज में नजरअंदाज कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ धवन के चोटिल होने के बाद मयंक अग्रवाल को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई थी। तब उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में माना जा रहा था कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह मिल सकती है। लेकिन पृथ्वी शॉ ने बाजी मार ली।

संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद बाहर कर दिया गया था। अब न्यूजीलैंड दौरे पर वे एक बार फिर टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। पृथ्वी शॉ एक साल के बाद टीम इंडिया में लौटे हैं।

संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ इस समय न्यूजीलैंड में हैं और इंडिया-ए की टीम से खेल रहे हैं। भारत को न्यूजीलैंडमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 24 जनवरी से हो रही है। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Leave a comment