
Yashasvi Jaiswal Records: लीड्स टेस्ट की हार का बदला लेने बुधवार को टीम इंडिया बर्मिंघम के मैदान पर उतरेगी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के अंदर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन सबकी नजर यशस्वी जायसवाल पर टिकी हुई है। पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में वो महज 4 रन ही बनाए थे। यशस्वी की शानदार फॉर्म को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वो ना सिर्फ रिकॉर्ड्स धवस्त कर सकते हैं बल्कि वो विश्व रिकॉर्ड बनाने के काफी करीब हैं। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भारत को करारी हार मिली थी। टीम इंडिया की बल्लेबाजी शानदार रही थी लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। इसके साथ टीम इंडिया की लचर फिल्डिंग की भी खूब आलोचना हुई। पहले टेस्ट में हारने का कारण खराब फिल्डिंग ही मानी जा रही है।
शाहीद अफरीदी को छोड़ सकते हैं पीछे!
यशस्वी जायसवाल विश्व रिकॉर्ड रचने के काफी करीब हैं। हालांकि, ये रिकॉर्ड अभी पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट के महज 46 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए थे। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 40 छक्के सिर्फ 38 पारियों में पूरे कर लिए हैं। अब उन्हें शाहीद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए मात्र 10 छक्के और लगाने हैं। हालांकि, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को यशस्वी जरूर तोड़ देंगे। दरअसल, सबसे कम टेस्ट क्रिकेट पारियों में 50 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 51 पारियों में 50 छक्के लगाए थे। हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी लिया है। ऐसे यशस्वी के लिए रोहित का रिकॉर्ड तोड़ना काफी आसान है। गौरतलब है कि जायसवाल ने अभी टेस्ट क्रिकेट में खेले 20 मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बनाए हैं, वह 2000 टेस्ट रन पूरे करने के भी करीब हैं।
डॉन ब्रेडमैन का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने अब तक 20टेस्ट मैचों की 38पारियों में 1903रन बनाने का काम किया है। उनके नाम पांच शतक और 10अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत 52के करीब का है। उनकी ओर से बनाए गए 1903में से 817रन तो जायसववाल ने केवल इंग्लैंड के ही खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच भी इसी टीम के खिलाफ खेले हैं। अब जायसवाल के पास मौका है कि अगले ही टेस्ट में इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने 1000रन पूरे करें। इंग्लैंड के खिलाफ 1000टेस्ट रन पूरे करने लिए जायसवाल को केवल 183और रन बनाने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रेडमैन के नाम है। जो अभी तक टूटा नहीं है। डॉन ब्रेडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ एक हजार टेस्ट रन बनाने के लिए केवल 13पारियां ली थीं।
Leave a comment