Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब के गुरदासपुर में जमीन का झगड़ा बना खूनी खेली, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, गांव में दहशत का माहौल

पंजाब के गुरदासपुर में जमीन का झगड़ा बना खूनी खेली, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर के जिले बटाला के सेखवां थाने के गांव मुंडी कराल में देर रात ज़मीन के झगड़े के चलते एक भयानक घटना हुई, जिससे पूरा इलाका दहल गया है। जहां एक युवक ने अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जब उसका दोस्त (जो फौजी बताया जा रहा है) उसे रोकने के लिए आगे आया तो उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद उक्त युवक अपने घर वापस गया और किचन में खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। इस तरह, एक ही परिवार के सदस्यों और एक बाहरी व्यक्ति समेत कुल चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सेखवां थाने की पुलिस और बटाला के DSP सिटी सुखिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की अच्छी तरह से जांच कर रही है और आगे के फैक्ट्स कन्फर्म किए जा रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने चारों बॉडीज़ को अपने कब्ज़े में लेकर सिविल हॉस्पिटल बटाला के डेड हाउस में रखवा दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रादौर में नाश्ते के बहाने उतरवाए गहने और हो गई फरार, महिला ने 4.5 लाख का सोना-चांदी ठगा

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर की शिव कॉलोनी में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का झांसा देकर एक परिवार से करीब 4 से 4.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर रादौर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।

Uttarakhand News: 12 दिनों की खोज के बाद जोशीमठ से हवलदार पंकज का शव बरामद, उत्तराखंड बाढ़ में हुए थे लापता

Havildar Pankaj Body Recovered: उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में तमाक नाले के पास तेज पानी और मलबे में बह जाने के बाद लापता हुए हवलदार पंकज का शव भारतीय सेना ने बरामद कर लिया है। 12 दिनों से चल रहे तलाशी अभियान के बाद यह खोज पूरी हुई।

'आपकी हर हरकत पर नजर है...' कश्मीरी पंडितों को किसने दी धकमी, पूरे इलाके में बढ़ाई गई सेना की तैनाती

Threat To Kashmiri Pandit:कश्मीरी पंडितों को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। 15 दिनों के भीतर दूसरी बार थ्रेट नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आतंकी संगठन की तरफ से धमकी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि हम आपकी हर हरकत पर नजर रख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast