Search KhabarFast

Press ESC to close

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाने पर खुशी, संगठनों ने सीएम धामी का जताया आभार

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाने पर खुशी, संगठनों ने सीएम धामी का जताया आभार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडलों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं भोजनमाताओं का दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

प्रदेश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं अत्यंत सराहनीय हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को देखते हुए राज्य सरकार उनके हितों के संरक्षण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Also read: Uttarakhand News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, हरिद्वार में CM धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश; बताया जीत का मंत्र

विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध

राज्य सरकार का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के समर्पण और सेवाभाव से प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिल रही है।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृन्दा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरिद्वार में CM धामी ने गंगा में किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, बोले- गंगा की निर्मलता हमारी जिम्मेदारी

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विश्व मात्स्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार के अमरापुर घाट पर मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया।

गोवा में Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति की धूम, 3 करोड़ तक की सब्सिडी का ऐलान

Uttarakhand News: 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति एवं शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म

Uttrakhand News:उत्तराखंड में 7 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, सरकार दे रही 1.20 लाख रुपये तक की मदद

Uttrakhand News:उत्तराखंड में समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जलागम विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत निर्बल वर्ग के परिवारों को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। परियोजना के अंतर्गत करीब 7 हजार परिवारों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast