Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking: बुमराह बने नंबर एक टेस्ट गेंदबाज, राबाडा और जोश हेजलबुड को हुआ भारी नुकसान

ICC Ranking: बुमराह बने नंबर एक टेस्ट गेंदबाज, राबाडा और जोश हेजलबुड को हुआ भारी नुकसान

Jasprit Bumrah Top ICC Ranking: आईसीसी की तरफ से जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को फायदा हुआ है। वह एक बार फिर से दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार यानी 27 नवंबर को जारी हुई रैंकिंग में बुमराह ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज राबाडा को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है।  

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी रैंकिंग में 833 रेटिंग प्वाइंट मिला है। उनके बाद कागिसो रबाडा 872 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलबुड 806 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चौथे स्थान पर, जबकि रविंद्र जडेजा सातवें स्थान पर बने हुए हैं।  

27 दिन मे नंबर एक पर वापसी              

बता दें कि बुमराह ने 30 अक्टूबर को अपनी नंबर 1 रैंकिंग गंवा दी थी। जिसके बाद कगिसो रबाडा टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज बन गए थे लेकिन, 27 दिन के भीतर बुमराह ने शानदार वापसी करते हुए फिर से शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। वहीं, बुमराह की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें नंबर 1 की कुर्सी से हटाना अब बेहद मुश्किल है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में अभी 4 टेस्ट बाकी है। ऐसे में अगर बुमराह इसी अंदाज में खेलते रहे तो उनका शीर्ष स्थान कायम रहेगा। 

बुमराह ने किया शानदार प्रदर्शन  

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मैच की पहली पारी में 18 ओवर की गेंदबाजी में 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। जिसमें 6 ओवर मेडन था। वहीं, मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 12 ओवर गेंदबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी 3.50 का था। मैच मे शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच की खिताब से नवाजा गया था।       

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

IPL का मेगा ट्रेड! दिल्ली में फिर दिखेंगे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव का नया ठिकाना LSG

IPL 2027:  IPL 2026 के खत्म होने के बाद एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए हाई-प्रोफाइल डील ने सभी को चौंका दिया है। इस डील के तहत स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है, जबकि भारत के प्रमुख स्पिनरों में शामिल कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast