Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 8 मैचों की सीरीज, रोहित और विराट की वनडे टीम में वापसी

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 8 मैचों की सीरीज, रोहित और विराट की वनडे टीम में वापसी

IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान दोनों टीमें तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने होंगी। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए इस सीरीज की सबसे बड़ी खबर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर में होगा। तीनों वनडे मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।

कौन होंगे कप्तानी?

भारत की वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मुकाबले खेले जाएंगे। सभी टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

टी20 टीम की कप्तानी किसे दी गई

टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई शामिल हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को भी टीम में जगह मिली है। भारत ने दोनों फॉर्मेट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जबकि वेस्टइंडीज ने अभी अपनी टीम घोषित नहीं की है।

इस सीरीज के साथ भारतीय टीम के सामने वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे में वापसी पर सभी की नजरें रहेंगी। 27 सितंबर से शुरू होने वाला यह दौरा 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाले आखिरी टी20 मुकाबले के साथ खत्म होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। नागोया में बुधवार को खेले गए एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत लिया।

Asian Games 2026: शफाली वर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शफाली अब एक कैलेंडर ईयर में महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast