Search KhabarFast

Press ESC to close

वर्ल्ड चैंपियन रिंकू सिंह का पिता के लिए भावुक संदेश, 'आपके बिना जिंदगी अधूरी...'

वर्ल्ड चैंपियन रिंकू सिंह का पिता के लिए भावुक संदेश, 'आपके बिना जिंदगी अधूरी...'

Rinku Singh: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026  के दौरान रिंकू सिंहके पिता का निधन हो गया था।  जिसके बाद विश्व कप का खिताब जीतने के उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। बता दें कि रिंकू सिंह के पिता का निधन 27 फरवरी को हो गया था। वह काफी लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात देकर तीसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया।

पिता को याद करते हुए रिंकू सिंह इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकाले। मुझे नहीं पता आगे जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, लेकिन मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। बता दें कि जिस समय रिंकू सिंह के पिता का निधन हुआ था तब वह भारतीय टीम के साथ चेन्नई में थे। इसके बाद वह चेन्नई से अपने घर अलीगढ़ पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

आपको बहुत याद करूंगा पापा

पोस्ट में रिंकू सिंह ने लिखा कि आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे पहले होता है। इसलिए मैदान पर मैं सिर्फ आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है, लेकिन बस यही लगता है कि काश आप मेरे साथ होते। उन्होंने आगे लिखा कि, हर छोटी-बड़ी खुशी में आपकी कमी महसूस होगी। आपको बहुत याद करूंगा पापा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।

IPL 2026, DC vs GT: जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स हार गई!” कप्तान अक्षर पटेल ने बताया मैच में कहां हुई चूक

IPL 2026, DC vs GT:  8 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में आईपीएल 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हरा दिया। मुकाबले में जीत आखिरी गेंद पर तय हुई। वहीं इस सीजन गुजरात का यह तीसरा मुकाबला है जिसमें जीत-हार आखिरी ओवर में तय हुआ।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast