पाकिस्तानी टीम को लगा बड़ा झटका, वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज लेंगे संन्यास

पाकिस्तानी टीम को लगा बड़ा झटका, वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज लेंगे संन्यास

ICC Champions Trophy 2025 Fakhar Zaman: इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जा रहा है। ग्रुप-A से न्यूजीलैंड और भारत ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इसी बीच पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फखर जमां ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का मन बना लिया है। इसको लेकर उन्होंने अपने परिवार से बातचीत कर ली है। क्रिकेट साथ-साथ उन्होंने परिवार के साथ देश छोड़ने का भी फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी पहले मैच के बाद वो चोटिल हो गए थे। जिसके कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में फखर जमां ने 24 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद वह चोट लगने के कारण मैच से बाहर हो गए। अब वो वनडे से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं।

पाकिस्तान की हालत खराब

जानकारी के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की खराब हालत को देखते हुए उन्होंने संन्यास का ऐलान करने वाला है। पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। करीबी सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने इस बारे में परिवार से बात कर ली है और जल्द ही संन्यास का ऐलान कर देंगे। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में अभी पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

वनडे में लगाया नाबाद दोहरा शतक

फखर ने अब तक पाकिस्तान टीम के लिए 3 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 192 रन बनाए. जबकि 86 वनडे मैच खेले. इनमें 46.21 के औसत से 3651 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक नाबाद दोहरा शतक भी जमाया है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 210 रन है. फखर ने वनडे में 11 शतक जमाए हैं. पाकिस्तानी ओपनर फखर ने 92 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें 1848 रन बनाए.

Leave a comment