25 साल पुराने दर्द का बदला लेने मैदान पर उतरेंगी टीम इंडिया, फाइलन के लिए तैयार भारत और न्यूजीलैंड

25 साल पुराने दर्द का बदला लेने मैदान पर उतरेंगी टीम इंडिया, फाइलन के लिए तैयार भारत और न्यूजीलैंड

नई दिल्ली:आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया। अब टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दूसरी बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग हुई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत हरा दिया था। 25 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर न्यूजीलैंड और भारत की टीम आमने-सामने है। दुबई के मैदान में टीम इंडिया के पास 25 साल पुराने इतिहास को बराबर करने का मौका आ गया है। टीम इंडिया उस हार का बदलने लेने के लिए मैदान में उतरेंगी। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 9 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 362 रनों का विशाल लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका को दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने चैंपिंयस ट्रॉफी के इतिहास सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मुकाबले को जीतने के लिए कई मेहनत की। लेकिन मुकाबले को जीत नहीं सकी। अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की जीत के तीन हीरो

न्यूजीलैंड की इस जीत के तीन हीरो रहे। सबसे पहले रचिन रवींद्र ने शतक लगाकर विशाल स्कोर की नींव रखी। साथ ही केन विलियम्सन ने भी शतक लगाया। वहीं, गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।

 

Leave a comment