Search KhabarFast

Press ESC to close

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, 13 साल की सेवा के सफर को बताया अविस्मरणीय

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, 13 साल की सेवा के सफर को बताया अविस्मरणीय

 IAS Divya Mittal Resigns: चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। दिव्या मित्तल ने बताया कि करीब 13 साल तक सरकारी सेवा में रहने के बाद अब वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने अपने इस सफर को बेहद खास और अविस्मरणीय बताया। दिव्या मित्तल ने अपने पत्र में अपने शुरुआती जीवन और संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि साधारण परिवेश में रहते हुए उन्होंने हमेशा एक सफल और अच्छा जीवन बनाने का सपना देखा था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की और IIT दिल्ली से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने IIM बैंगलोर से भी शिक्षा हासिल की।

लंदन की नौकरी छोड़कर लौटीं भारत

पढ़ाई पूरी करने के बाद दिव्या मित्तल को लंदन में नौकरी मिल गई। वहां उन्हें अच्छा करियर और बेहतर जीवन मिल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि देश से दूर रहना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि सब कुछ हासिल करने के बाद भी उन्हें अपने जीवन में कुछ अधूरापन महसूस होता था। दिव्या ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात की कमी महसूस होती थी कि वह अपने देश के लिए कुछ नहीं कर पा रही हैं। इसके बाद उन्होंने लंदन की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया और IAS बनने की राह चुनी।

देश के लिए काम करने का सपना

अपने पत्र में दिव्या मित्तल ने लिखा कि वह जिस भारत का सपना देखती थीं, उसे बनाने में उनका भी योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ वह भारत वापस आईं और उन्हें IAS अधिकारी के रूप में काम करने का मौका मिला।

देवरिया और मिर्जापुर में किया काम

दिव्या मित्तल ने अपनी सरकारी सेवा के दौरान देवरिया और मिर्जापुर में भी काम किया। उन्होंने बताया कि इन जगहों पर काम करने के दौरान उन्हें समाज और लोगों को करीब से समझने का अवसर मिला। जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांग लोगों और किसानों के लिए काम करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण अनुभव मिले।

हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान

दिव्या मित्तल ने कहा कि सरकारी सेवा के दौरान उन्हें यह समझ आया कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान की जिंदगी जुड़ी होती है। उनके फैसलों और काम का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है। 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा देते हुए उन्होंने अपने इस सफर को सीख, अनुभव और यादों से भरा बताया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: 30 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

30 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।

गौतम गंभीर की 12 साल की बेटी आजीन बनीं ‘फिट इंडिया एंबेसडर’, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ के 88वें संस्करण में खास पल देखने को मिला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast