ऋतिक रोशन शादी से पहले अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ इतने करोड़ के फ्लैट में होंगे शिफ्ट, जल्द शादी करने की खबरें आई सामने

ऋतिक रोशन शादी से पहले अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ इतने करोड़ के फ्लैट में होंगे शिफ्ट, जल्द शादी करने की खबरें आई सामने

Hrithik Roshan Wedding News : बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद  के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। ये जोड़ी कई बार पार्टीज और इवेंट्स में एक दूसरे के साथ दिखाई दी है। इस कपल को लेकर अब बड़ी खबर ये है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया है।
वहीं ऋतिक रोशन ने हाल ही में सबा आजाद के साथ रहने के लिए मुंबई में एक नया फ्लैट खरीदा है। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन शादी करने से पहले सबा आजाद के साथ रहने के लिए एक नया आलिशान फ्लैट खरीदा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक और सबा की साथ में रहने की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले भी दोनों एक साथ रहने की प्लानिंग कर चुके हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऋतिक रिशन ने 100 करोड़ रुपये भी इन्वेस्ट किए हैं। ऋतिक रोशन ने दो अपार्टमेंट लिए हैं जो तीन मंजिलों में फैले हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद मुंबई में मन्नत नाम की एक बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में एक साथ रहेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही इस घर में शिफ्ट होंगे। हालांकि इन खबरों को लेकर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

बताते चलें, सबा आजाद एक बैंड के साथ परफॉर्म करती हैं। एक बार सबा के एक वीडियो ऋतिक ने ट्विटर पर शेयर करते हुए उसकी तारीफ की थी, जबकि उस समय दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे। जब ऋतिक ने सोशल मीडिया पर तारीफ की तो सबा ने मैसेज कर उन्हें शुक्रिया कहा था। इसके बाद से ही दोनों की बातचीत शुरु हो गई और दोनों दोस्त बन गए। 2020 में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते और साथ निकलते देखा गया था, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं, हालांकि लगातार स्पॉट होकर दोनों ने अफवाहों को सही साबित कर दिया।

 

Leave a comment