
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या69 लाख 79 हजार हो गई है. इनमें से एक लाख 7हजार 416लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या घटकर 8लाख 83हजार हो गई है और कुल 59लाख 88हजार लोग ठीक हो चुके हैं.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकडों के मुताबिक, देश में पिछले 24घंटों में 73,272नए कोरोना मामले दर्ज किए गए है और देश में 59,88,822 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं साथ ही 926मरीजों की जान भी चली गई है. इसमें पहली बार ऐसा हुआ है कि देश में एक्टिव केस की 9 लाख से घटकर 8 लाख हो गई है.
वहीं देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. देश में कोरोना से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,88,822 हो गई है. वहीं 8,83,185मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. साथ हीशुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कोरोना के मामले कम सामने आए है
Leave a comment