
Houska Castle Pit Mystery:दुनिया में कई रहस्यमयी जगह है जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। ऐसे में एक कुंआ है जिसके बारे में कहा जाता है कि कुंए में जाते तो जवान लोग है लेकिन बाहर बूढ़े होकर निकलते है। दरअसल यूरोप के चेक रिपब्लिक में एक ऐसा गड्ढा है, जिसमें अगर कोई एक बार गिर जाए तो वह बूढ़ा होकर बाहर निकलता है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।
यूरोप में रहस्यमयी गड्ढा
वहीं यह रहस्यमयी गड्ढा यूरोप के चेक रिपब्लिक स्थित हाउसका कैसल में मौजूद है। 13वीं सदी के आसपास इस कैसल का निर्माण उसी गड्ढे के ऊपर किया गया था। लोग इस गड्ढे को 'नर्क का द्वार' मानते है। इस रहस्यमयी गड्ढे की गहराई को आज तक मापा नहीं जा सका है। इस गड्ढे के बारे में कहा जाता है कि इस कैसल के निर्माण से पहले यहां सभी कैदियों को लाकर गड्ढे में धकेल दिया जाता था।
कैदियों के लिए है मौत का कुंआ
ऐसे में कुछ कैदियों की तो मौत हो जाती थी, लेकिन जो कैदी गड्ढे से जीवित बाहर निकल आते थे, उन्हें रिहा कर दिया जाता था। कुछ ऐसा ही एक कैदी के साथ भी किया गया। उस कैदी से कहा गया कि अगर वह इस गड्ढे से जीवित बाहर निकल आया तो उसे छोड़ दिया जाएगा। ऐसा कहकर उस कैदी को गड्ढे में डाल दिया गया। इसके बाद उसके चीखने की आवाज आई तो पहले लोगों को लगा कि वह मर गया है, लेकिन असल में वह मरा नहीं था और बाद में उसे सही सलामत बाहर निकाल लिया गया।
गड्ढे से बाहर निकलने के बाद कैदी की जो हालत थी उसे देख लोग कांप उठे। दरअसल, वह काफी बूढ़ा हो चुका था। इस घटना के पीछे क्या वजह भी इसके बारे में आज भी लोगों को कुछ नहीं पता। धीरे-धीरे इस तरह की घटनाओं और कहानियों का संख्या अधिक होने लगीं, तो गांव के लोगों ने मिलकर फैसला किया कि उस गड्ढे को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद ही उस गड्ढे के ऊपर हाउसका कैसल का निर्माण कराया गया, लेकिन कहा जाता है कि यह गड्ढा आज भी दूसरी दुनिया का द्वार है।
Leave a comment