
HOROSCOPE TODAY 29 July 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29जुलाई 2025, मंगलवार का दिन विशेष है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें। प्रेम जीवन में बातचीत को ज्यादा महत्व दें। किसी दोस्त की मदद से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। साझेदारों के साथ विश्वास बनाए रखें। परिवार में बच्चों के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। लेकिन आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पुराने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसलिए तनाव से दूर रहें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आलस्य से बचें। नहीं तो तरक्की नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद को सुलझाने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। कार्य क्षेत्र में आपकी सभी योजनाएं सफल रहेंगी। आपके धर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सोच समझकर बात करें। इनकम सोर्स बढ़ सकते है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको मेहनत से काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में जिम्मेदारियों को निभाने का मौका मिल सकता है। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें। व्यापार में नए संपर्क लाभकारी हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुचारु रुप से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए अच्छी दिनचर्या को फॉलो करें। जीवनसाथी से कार्यों में मदद मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे कुछ नया कर के दिखा सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और साझेदारी पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपकी कुशलता की तारीफ होगी। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हल्का व्यायाम और ध्यान जरूर करें। आपको जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन खुशी भरा रहेगा। कर्जे से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। सेहत अच्छी रहने से सभी काम आसानी से बिना किसी नुकसान के हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने से पहले सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिए तनाव से बचें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज का दिन कार्यों से भरा रहेगा। व्यापार में नई शुरुआत के लिए अभी इंतजार करें। मित्रों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। मन को स्थिर रखने की जरूरत है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मन शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग में कमी आ सकती है। कमी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए आंखों का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को कहीं दूर यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी हो सकती है। इसलिए धैर्य बनाए रखें। पुरानी योजनाओं को लागू करने का प्रयास करें। जरूरतमंदों को दान करने से लाभ होगा। आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक आज के दिन पेशेवर मामलों में सावधानी बरतें। मेहनत से पीछे नहीं हटें। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। प्रेम जीवन में सुचारु रुप से आगे बढ़ेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Leave a comment