
Horoscope Today 29 December 2025, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 29दिसंबर 2025, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य या खुशी का माहौल बनेगा। किसी भी काम को करने जल्दबाजी ना करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में बहस से बचें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है, व्यापार में लाभ और परिवार के साथ यात्रा के योग। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य, लेकिन थकान से बचें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सोच-समझकर नया व्यापार या निवेश के लिए पैसा लगाए। परिवार में झगड़ा संभव, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ के योग, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। मन भी शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा निर्णय ले सकते है। आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। साथ ही, मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है। खर्चा ज्यादा बढ़ सकता है। किसी से बात करते समय थोड़ा सोच-विचार जरूर कर लें। प्रेम जीवन में भावनाएं मजबूत होगी। स्वास्थ्य में थकान या सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने से कई लाभ मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में साहस और उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ कही घूमने का प्लान बन सकता है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन संबंधी फैसलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, खानपान पर ध्यान दें।
कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन कन्या राशि के जातकों का मन अशांत रह सकता है। व्यापार में थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है। लेकिन आपकी समझदारी से आपको फायदा हो सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। धन संबंधी मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि (Libra)
आज के दिन तुला राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना ज्यादा है। लेकिन विरोधियों से सर्तक रहें। आर्थिक लाभ से परेशानी कम होगी। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन में तालमेल बनाए रखें। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। खुद को मानसिक रूप से शांत रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में पार्टनर की मदद से आपको लाभ हो सकता है। लेकिन किसी की धन संबंखी मदद करने से बचें। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में मनमुटाव से बचें और शांत मन से काम करें। अच्छी सेहत के लिए तली-भुनी चीजों से दूर रहें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में नई संभावनाएं सामने आएंगी। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में सफलता मिलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। अपने इमोशन पर कंट्रोल रखें। मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। मन लगा के और मेहनत से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कृषि और कला क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में असमंजस रह सकता है। पुराने मित्र मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बिताएंगे।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। करियर में अच्छा मोड़ आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी। धन लाभ के योग है। तनाव और थकान से बचें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
Leave a comment