Search KhabarFast

Press ESC to close

बढ़ती गर्मी के बीच कूलर की कूलिंग बढ़ाने के लिए अपनाएं देसी उपाय, AC भी हो जाएगा इसके आगे फेल!

बढ़ती गर्मी के बीच कूलर की कूलिंग बढ़ाने के लिए अपनाएं देसी उपाय, AC भी हो जाएगा इसके आगे फेल!

Cooler Cooling Hacks: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिन के साथ-साथ रातें भी मुश्किल होती जा रही हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास एयर कंडीशनर नहीं है, वे गर्मी से बचने के लिए कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेकिन कई बार ज्यादा गर्मी में कूलर भी ठीक से ठंडक नहीं दे पाता, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। खासकर रात में नींद लेना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कुछ आसान और देसी तरीकों से कूलर की कूलिंग को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। इन उपायों से बिना ज्यादा खर्च किए भी कमरे में ठंडक महसूस की जा सकती है।

बर्फ और नमक का इस्तेमाल

पहला तरीका बर्फ और नमक का इस्तेमाल है। इसके लिए कूलर की टंकी में बर्फ के टुकड़े के साथ 3-4 मुट्ठी नमक डालने की सलाह दी जाती है। नमक बर्फ को जल्दी पिघलने से रोकता है, जिससे पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है। यह ठंडा पानी कूलिंग पैड्स से होकर गुजरता है और कमरे में ज्यादा ठंडी हवा फैलती है।

वेंटिलेशन का रखें ध्यान 

दूसरा तरीका सही वेंटिलेशन है। कई लोग कूलर चलाते समय कमरा पूरी तरह बंद कर देते हैं, जिससे उमस बढ़ जाती है। बेहतर परिणाम के लिए कमरे की एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखना चाहिए। इससे गर्म हवा बाहर निकलती है और ठंडी हवा पूरे कमरे में आसानी से फैलती है। इसे क्रॉस वेंटिलेशन कहा जाता है।

कूलर के पैड्स की देखभाल

तीसरा उपाय कूलर के पैड्स की देखभाल है। अगर पैड्स गंदे या पुराने हो जाएं तो वे सही तरीके से पानी नहीं सोख पाते, जिससे ठंडक कम हो जाती है। इसलिए समय-समय पर उनकी सफाई या जरूरत पड़ने पर बदलाव जरूरी है। पैड्स पर हल्का गीला कपड़ा या जूट लगाने से भी कूलिंग बेहतर होती है।

इसके अलावा कूलर को हमेशा छांव में रखना चाहिए, क्योंकि धूप में रखने से उसकी कूलिंग क्षमता कम हो जाती है। इन आसान उपायों को अपनाकर भीषण गर्मी में भी आरामदायक ठंडक पाई जा सकती है।

Also read: Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अपनाएं ये 5 चमत्कारी उपाय, खुल जाएंगे धन-समृद्धि के द्वार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 24 OCTOBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: : किसी को मिलेगी खुशखबरी, तो किसी को रहना होगा सतर्क, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today 24 October 2026, Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। वहीं, तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच और कर्म पर विश्वास करना लाभकारी रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और नौकरी, व्यापार, शिक्षा, धन, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में क्या संकेत मिल रहे हैं।

Horoscope Today 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें 25 अक्टूबर का राशिफल

Horoscope Today 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal: आज 25 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशि के जातकों को कामकाज, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे कामों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। वहीं, मकर राशि के जातकों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है कार्तिक का महीना, जानिए कब लगेगा राहुकाल और शुभ मुहूर्त

26 October 2026 Panchang: कल यानी 26 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। कल के दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है क्योंकि कल स्नान-दान की आश्विन पूर्णिमा मनाई जाएगी और इसी दिन से कार्तिक महीने की शुरुआत हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast