Horoscope Today 15 August 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार 15 अगस्त 2026, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है और व्यापार में किसी तरह के विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं, बाकी सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, करियर, व्यापार, नौकरी, परिवार और आर्थिक स्थिति में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं और आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। व्यापार में किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को अपने साझेदार से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और नए कार्य की योजना सफल होने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी हर परेशानी में साथ देगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने का अच्छा समय है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं। आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा। किसी परिचित की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से भी गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें।
Also read: Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त की सुबह लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त?
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, जो बढ़कर झगड़े का रूप ले सकता है। व्यापार में किसी तरह का बड़ा बदलाव करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें और मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ या ध्यान का सहारा ले सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज किसी नए काम को लेकर परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है और इलाज पर खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर भी चिंता रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। लंबी यात्रा से बचना बेहतर होगा और जरूरी यात्रा में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में नया बदलाव करने से आर्थिक लाभ हो सकता है। पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें, आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता-पिता से किसी बात पर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश या मकान-दुकान खरीदने का विचार लाभदायक साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें सावधानी बरतें। परिवार में चल रहा कोई विवाद खत्म करने में आप सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से प्यार और सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से भी अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। नया काम शुरू करने में किसी परिचित व्यक्ति की वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे नुकसान होने की आशंका है। किसी बड़ी खुशखबरी से मन प्रसन्न हो सकता है। बड़ों का सम्मान करें और बातचीत के दौरान गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। जिस नए काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी न्यायालयीन मामले में फैसला आपके पक्ष में न आने की आशंका है। संतान से बातचीत कर उनकी बात समझने की कोशिश करें। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं और खास लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि, जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और मानसिक शांति के लिए भगवान भोलेनाथ का स्मरण करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिहाज से दिन शुभ है। व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं तो आज इसकी शुरुआत कर सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से भी संतुष्टि मिलेगी। हालांकि, आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी हो सकती है और संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में सावधानी से काम करें। किसी नए काम का विचार सफल हो सकता है।