Horoscope Today 13 January 2026, Aaj Ka Rashifal: लोहड़ी के दिन मेष समेत इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 13 January 2026, Aaj Ka Rashifal: लोहड़ी के दिन मेष समेत इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 13 January 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 13जनवरी 2026, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। आज लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के साथ यात्रा या मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में नए आय स्रोत या साझेदारी के योग बनेंगे। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। सेल्स या मार्केटिंग में बड़े अवसर संभव है। धन लाभ के योग है। कमाई में इजाफा और अतिरिक्त आय के मौके मिल सकते है। प्रेम भाव बढ़ेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी बड़े से बातचीत करते समय तनाव बढ़ सकता है, लेकिन खुद पर काबू रखें। अतिरिक्त काम का दबाव, लेकिन सरकारी क्षेत्र में सफलता। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल, रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य में बन रहे अवरोध दूर होंगे, आर्थिक मजबूती और वाहन सुख संभव। विदेशी लाभ के योग बन रहे है। धन संबंधी मामलों में सावधान रहे। पारिवारिक सुख और सम्मान बना रहेगा। संतान की चिंताएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।

कर्क राशि (Cancer) 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। महिला मित्रों से आप थोड़ा दूरी बनाकर रखे। आपको अपने बिजनेस में अकस्मात लाभ मिलेगा। कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। आपको किसी पुरानी गलती से के लिए पछतावा होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ज्यादा समय परिवार के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही सभी परेशानियां दूर होंगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में अत्यधिक धन लाभ होने की संभावना है। मार्केटिंग करने वाले जातकों को तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी संपत्ति संबंधित विवाद हो सकता है। आपको सावधानी से काम करना होगा। संतान पक्ष किसी बात पर नाराजगी बढ़ सकती है। विवाह की चिंताएं भी दूर होंगी। अगर नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की अपने गुरुजनों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

आज के दिन तुला राशि के जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको बहुत ही सोच समझकर बात करने की जरूरत है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी काम ने आ रही परेशानी भी दूर होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपको अपने परिवार की सेहत पर ध्यान देना होगा। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मुलाकात आज किसी पुराने मित्र से हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार की ओर से धन लाभ का योग बन रहा है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए वाद विवाद से दूर रहें। अपनी वाणी पर काबू रखें। जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत में सुधार होगा। कहीं लंबी यात्रा करने की सोच रहे हैं तो थोड़े समय के लिए टाल दें, नहीं तो यात्रा में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज सावधानी रखने की जरूरत है। आपके किसी पुराने साथी से कोई बड़ा धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा आत्मविश्वास के चलते आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बेवजह खर्चों की अधिकता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियां का मजबूती से सामना करेंगे। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। घर पर चले आ रहे पूर्व के कलेश के चलते पारिवारिक सुख शांति खत्म हो सकती है। आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है।

Leave a comment