Horoscope Today 12 January 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों के ग्रहों की बदलेगी चाल, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 12 January 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों के ग्रहों की बदलेगी चाल, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 12 January 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 12जनवरी 2026, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों को आज के दिन समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद या बहस से बचें, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़ी हो सकती है। किसी दूसरे को पैसे उधार देने से पहले जरूर सोच लें। अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रेम जीवन में भावुकता बढ़ेगी, लेकिन झगड़े से दूर रहें। स्वास्थ्य के लिए सिरदर्द या तनाव हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी, भाई-बहनों या जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, प्रमोशन या अच्छी खबर के योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में दबदबा बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई या नई स्किल सीखने का अच्छा समय। प्रेम में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन भावुकता पर कंट्रोल रखें। धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन मन शांत रखने की जरूरत है। परिवार और रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

सिंह राशि (Leo)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में बदलाव फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में साहस और उत्साह बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन संबंधी फैसलों में किसी अनजान पर भरोसा ना करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज के दिन कन्या राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। करियर में बोझ बढ़ेगा, लेकिन सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से विवाद न करें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। धन संबंधी मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश या पार्टनरशिप के योग से लाभ होंगे। घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन विरोधियों से सर्तक रहें। प्रेम जीवन में तालमेल बनाए रखें। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।अच्छी सेहत के लिए बाहर का खाना अवॉइड करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद-प्रतिष्ठा के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में भागदौड़ रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में मनमुटाव संभव है, लेकिन धैर्य से काम लें। अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक खाना खाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। सही जगह और काम में मेहनत करने से अच्छा रिजल्ट जरूर मिलेंगा। दुश्मनों से बचकर रहें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। बॉस की बात ध्यान से सुनें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने से आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन को देख बॉस आपकी तारीफ करेंगे। रिलेशनशिप में अपने पार्टनर पर भरोसा सोच-समझकर करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कोई छिपा राज सामने आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिन बेहतर रहेगा। योजनाएं पूरी होंगी। अपने पिताजी से बात सोच-समझकर करें। मेहनत रंग लाएगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। किसी से धन संबंधी बातचीत करने पर सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम में समस्याएं आ सकती हैं। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी। कारोबार में पार्टनर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन निवेश में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार से धन सहायता मिल सकती है।स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Leave a comment