Horoscope Today 11 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से अहम है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगा। तो चलिए जानते है 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार में विवाद हो सकता है। हालांकि नया ऑर्डर मिलने से धन लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। खर्च बढ़ सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ सुखमय समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में टीम के साख अनबन हो सकती है। कारोबार में लगा पैसा दोगुना होगा। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन खुशखबरी सुनने को मिलेगी। संतान पक्ष को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। निवेश का प्लान बनेगा। उधार के मामलों में सावधानी बरतें।
कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के जातकों को आज के दिन तनाव से दूर रहना होगा। करियर में कुछ समस्याएं आ सकती है। अपनी वाणी पर काबू रखें। मुश्किल समय में परिवार का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है।
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कई कामों में प्रॉफिट होगा। कानूनी मामलों में आपकी जीत पक्की है। ऑफस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। काम के ज्यादा दबाव से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में बड़ा लाभ होने के योग हैं।
कन्या राशि (Virgo): आज के दिन कन्या राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे उम्मीदवारों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। करियर के लिए बड़े फैसले लेने बढ़ सकते है। आय के नए सोर्स बनेंगे। लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के सुझाव से रूका हुआ काम पूरा होगा।
Also read: Shardiya Navratri 2026: कल से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि
तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कारोबार में आपको कोई अपना धोखा दे सकता है। ऑफिस में बड़ी पॉजिशन के लिए कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन जल्दबाजी से बचना होगा। नवरात्र के पहले दिन अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी है। प्रेम जीवन में साथी के साछ अनबन हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नए रास्ते खुल सकते है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें। सकारात्मक विचार करियर में कई रास्ते खोलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में नया ऑफर मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों को आज के दिन सोच-समझकर बात करनी होगी। अटके काम पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के योग हैं। परिवार में हंसी-ंमजाक का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। गाड़ी चलाते समय पर सावधानी बरतें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius): आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा। मुश्किल समय में धैर्य रखें। त्योहारी सीजन में कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। पुराने दोस्तों की मदद से अटका काम पूरा होगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों को आज के दिन जोखिम भरे कामों ससे दूर रहना होगा। नई नौकरी में ईमानदारी से काम करें। वैवाहिक जीवन में अनबन दूर होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। माता जी को पैरों में दर्द या सूजन की शिकायत हो सकती है। परिवार में प्रॉपटी को लेकर विवाद हो सकता है।