Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 10 October 2026, Aaj Ka Rashifal: कारोबार में होगा धन लाभ, अनुभवी लोगों से मिलेगी मदद; यहां पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 10 October 2026, Aaj Ka Rashifal: कारोबार में होगा धन लाभ, अनुभवी लोगों से मिलेगी मदद; यहां पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 10 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। तो चलिए जानते है 2 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के कामों में बिजी रह सकते है। रूके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत करने से अच्छा परिणाम मिल सकते है। कारोबार में अपने मन में कोई शंका न रखे। अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में जरूरी चर्चा हो सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। प्रेम में गुस्से से दूर रहें। सेहत पर ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों का आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा। बड़ों की सलाह काम को दिशा दे सकती है। पुराने निवेश या भुगतान से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर से जुड़े खर्चे से हो सकते है। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। संपर्क और बातचीत से काम आगे बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मी की मदद से अटका काम पूरा हो सकता है। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे है। उधार देने-लेने में सावधानी बरतें। निवेश के लिए जल्दबाजी न करें। बच्चो को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वाले आज के दिन अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अचानक घरेलू खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी से खुलकर बात करें, तभी गलतफहमी दूर होगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। गाड़ी ध्यान से चलाए।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। योजनाओं के हिसाब से कारोबार आगे बढे़गा। करियर के बड़े फैसले लेने पड़ सकते है। निवेश के पहले सारी जानकारी लेनी जरूरी है। परिवार के साथ धार्मिक कार्य का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पति-पत्नी के बीच पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। काम करने में लापरवाही न करें। योजना बनाकर कदम उठाएं। सकारात्मकता के साथ दिन की शुरूआत करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में आपकी एहमियत बढ़ेगी। माता जी के आंखों में तकलीफ बढ़ सकती है।

Also read: Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए आज के दिन संभलकर चलने होगा। हालांकि हर काम के लिए समय प्रबंधन जरूरी है। कानूनी मामलों में दस्तावेज जांच लें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। बड़े सदस्य की सलाह काम आएगी। तनाव की वजह से थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। योग करना जारी रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन विचार करने का रहेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने से काम का प्रेशर बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होगा। संतान पक्ष पर ध्यान दें, लेकिन पहले समस्याओं को सुनें। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें। जोखिम भरे निवेश से बचें। किसी जानकार की सलाह के बाद ही निवेश करें। पैसों के मामलों में सोच-समझकर चलें।

धनु राशि (Sagittarius):धनु राशि के जातकों का आज का दिन काम के लिहाज से दिन जरूरी रहेगा। मदद लेने में कोई संकोच न करें। पुराने संपर्कों से नया अवसर मिल सकता है। कारोबार में रुका हुआ पैसा जल्द-ही वापस मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी को घूमाने ले जाएं। सकारात्मक बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों को आज के दिन अनुशासन बनाए रखना होगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी भी तरह के वाद-विवाद में शांति बनाए रखें। थकान और तनाव की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। योग करना जारी रखें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius): आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को कई फायदे हो सकते है। टीम के साथ अच्छी जमेगी। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आय के नए विकल्प तलाश सकते हैं। पुराने दोस्तों से बार करने पर खुशी होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces): आज के दिन मीन राशि वालों के धैर्य से आगे बढ़ना होगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। ऑफिस में बॉस तारीफ कर सकते हैं। अनुभवी लोगों की मदद से बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 09 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन को तरक्की, सिंह को विवाद से बचने की सलाह, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 09 October 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज मिथुन राशि के जातकों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों को विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast