Navratri Kalash Sthapana: कल 11 अक्टूबर 2026 रविवार से मां दुर्गा की नौ स्वरूपों का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 10 अक्टूबर की रात करीब 9:19 बजे होगी, जिसका समापन अगले दिन 11 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्र का शुभांरभ 11 अक्टूबर को ही होगा। तो चलिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त जानते है।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्र के नौ दिवसीय पर्व के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना (घटस्थापना) का विशेष महत्व है, जो शक्ति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, घटस्थापना प्रतिपदा तिथि में ही करना शुभ होता है। ऐसे में इसका शुभ मुहूर्त -
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त - 06:19 AM से 10:12 AM
अभिजित मुहूर्त - 11:44 AM से 12:31 PM
प्रतिपदा तिथि - 09:30 PM बजे तक
Also read: Horoscope Today 10 October 2026, Aaj Ka Rashifal: कारोबार में होगा धन लाभ, अनुभवी लोगों से मिलेगी मदद; यहां पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल
घटस्थापना की पूजा-विधि
1. सबसे पहले ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
2. इसके बाद पूजा स्थल को साफ करें और चौकी लगाकर उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
3. इसके बाद मिट्टी का कलश रखें और उसमें जौ बोएं और हल्का पानी छिड़के।
4. फिर कलश पर मौली बांधें और रोली से स्वास्तिक बनाएं और सुपारी, सिक्के, दूर्वा और आम के पत्ते डालें।
5. इसके बाद ऊपर लाल या पीला कपड़ा लपेटकर नारियल रखें।
इन मंत्रों का करें जाप
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
ॐ कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः। मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः स्मृताः॥
ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः
ॐ दुं दुर्गायै नमः या ॐ दुर्गे दुर्गे रक्षिणि स्वाहा