Horoscope Today 02 August 2025, Aaj Ka Rashifal: शनिवार को मिलेगी सफतला, इन राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें केसा रहेगा आज का दिन?

Horoscope Today 02 August 2025, Aaj Ka Rashifal: शनिवार को मिलेगी सफतला, इन राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें केसा रहेगा आज का दिन?

HOROSCOPE TODAY 02 August 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 02अगस्त 2025, शनिवार का दिन विशेष है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी। प्रेम जीवन में रोमांस का माहौल रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी नोकझोंक से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में पेट से संबंधित सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। नई चीजों को सीखने को कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन व्यक्तिगत विकास के लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। स्वास्थ्य में मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा और कई जरूरी फैसले लेने में सफल होंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। उधार लेन-देन से बचें। परिवार में उत्सव का माहौल हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। इसलिए बातचीत से समस्या को हल करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव से बचें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में रोमांस का माहौल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्मार्ट वर्किंग से लाभ जरूर होगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग जरूर करें। समाज में लोगो के बीच आपका  विश्वास बढ़ेगा। मार्किट में फंसा धन अचानक से मिल सकता है, इनकम सोर्स बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, जल्दबाजी से बचें। आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई भी बड़ी डील करते समय आपको कागज संबंधी काम सावधानी से करने की जरूरत है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक आज के दिन पेशेवर मामलों में सावधानी बरतें। घर-परिवार में सबकुछ सामान्य रहेगा। बुद्धि और कौशल से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी नई योजना पर काम करने से पहले किसी अपने की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Leave a comment