
HOROSCOPE TODAY 01 August 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 01अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन विशेष है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातक आज के दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास से निभाएँगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में कुछ बातों को लेकर चर्चा हो सकती हैं। सोच-समझकर बात करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन शांत और स्थिर रहेगा। व्यापार या नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मेहनत से पीछे नहीं हटे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए खानपान पर ध्यान दें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन कई मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार बन सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। नई चीजों को सीखने को कोशिश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकता हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। आर्थिक निर्णय लेने से पहले सलाह लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिए योग या ध्यान करें। बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। आत्मविश्वास से काम करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। निवेश के लिए किसी जानकर से बात जरूर करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक थकान से बचें। परिवार में उत्सव का माहौल हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांत रहकर समाधान करें। आत्मविश्वास बना रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही तरक्की के योग भी हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, कोई गलती न हो। आर्थिक जोखिम से बचें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम जरूरी है। इसमें लापरवाही ना करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उत्साह और साहस से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में गलतफहमियाँ हो सकती हैं। समय से अपना काम पूरा करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्मार्ट वर्किंग से लाभ जरूर होगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग जरूर करें। समाज में लोगो के बीच आपका विश्वास बढ़ेगा। मार्किट में फंसा धन अचानक से मिल सकता है, इनकम सोर्स बढ़ेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, जल्दबाजी से बचें। आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई भी बड़ी डील करते समय आपको कागज संबंधी काम सावधानी से करने की जरूरत है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक आज के दिन पेशेवर मामलों में सावधानी बरतें। घर-परिवार में सबकुछ सामान्य रहेगा। बुद्धि और कौशल से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी नई योजना पर काम करने से पहले किसी अपने की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Leave a comment