
नई दिल्ली: गर्मी का मौसम आ गया है। कई शहरों में पारा चढ़ने लगा है। ऐसे में जो लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं, वह इस मौसम में किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं। हालांकि भारत की ज्यादातर जगहों पर गर्मी के मौसम में पारा गर्म ही रहता है। सभी जगह तेज गर्मी होने लगती है। ऐसे में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां गर्मी के मौसम में भी ठंड महसूस कर सकें, तो कई विकल्प मिल सकते हैं।
इन जगहों पर हर साल गर्मी के मौसम में तापमान कम होता है। कई सैलानी गर्मियों में इन ठंडी जगहों का रुख करते हैं। ये जगहें देशी- विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां केवल आपको ठंडा मौसम ही नहीं मिलेगा, बल्कि खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। घूमने के लिहाज से इन पर्यटन क्षेत्रों में कई विकल्प मिल जाएंगे।
गर्मियों में घूमने के लिए भारत के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन
1. मनाली: मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी दूर है। की दूरी पर स्थित है। यह स्थान पर्यटकों की पहली पसंद है और यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक सबसे अधिक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0 ° से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप लंबी पैदल यात्रा, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि के अलावा सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
2. शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्थित है। दोस्तों, परिवार और हनीमून ट्रिप के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। शिमला की सुंदरता पहाड़ और नदी है। आप अपने साथी के साथ ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं और आप शिमला माल रोड भी जा सकते हैं। शिमला समुद्र तलसे 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है यहां सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है।
3. दार्जिलिंग: दार्जिलिंग, जिसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है, दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन सीमित समय में सभी जगहों को कवर करना संभव नहीं है। दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है कहते है की यहा के चाय की बात ही कुछ और है यदि आप दार्जीलिंग जाते है तो दार्जीलिंग के चाय का जरुर आनंद ले|
4. ऊटी: ऊटी भारत के दक्षिणी भाग में मौजूद है ऊटी अपने प्राकृतिक दृश्य और चाय के बागानों के कारण दुनिया भर में मशहूर है ऊटी समुद्र तल से लगभग 2,240 मीटर की उचाई पर स्थित है लोग अक्सर यहाँ गर्मियों के छुट्टियों में आना पसंद करते है वेसे आप ऊटी 2-3 दिन में पूरा घूम सकते हो | तमिलनाडु का यह एक हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों के बीच स्थित है गर्मियों में अपना यादगार समय बिताने के लिए यह जगह बिल्कुल अनुकूल है|
5. गंगटोक: सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक शहर है। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर दुरी की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ियों की ढलान पर दोनों ओर आकर्षक इमारतें दिखाई देती हैं। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरे सबसे ऊचा पर्वत कंचनजंघा का नज़ारा भी देखने को मिलेगा | शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है। यह एक सुंदर शहर है जहाँ ज़रूरत की हर आधुनिक चीज़ आसानी से उपलब्ध है। गर्मियों में, गंगटोक का तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस तक होता है।
Leave a comment