Holi 2024: होली के दिन किस समय चलेगी Delhi Metro? DMRC ने दी जानकारी

Holi 2024: होली के दिन किस समय चलेगी Delhi Metro? DMRC ने दी जानकारी

Holi Delhi Metro Timing: 25मार्च को होली का त्योहार है। होली के त्योहार के चलते दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। DMRC ने टाइमिंग की जानकारी देते हुए बताया कि होली वाले दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं चलती रहेंगी। लेकिन मेट्रो सेवाएं सोमवार दोपहर 2.30 बजे तक निलंबित रहेंगी। उसके बाद सामान्य तौर पर मेट्रो चलेगी। इसकी जानकारी DMRC ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी। इसके साथ ही होली वाले दिन दोपहर दो बजेतक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा स्थगित रहेगी। इसके बाद शाम को यात्रियों की कमी को देखते हुए सीएनजी और इलेक्ट्रिक डिपो की बसों के कुल एक्टिव फ्लीट की 25 प्रतिशत बसें सड़कों पर उतरेंगी।

डीटीसी अधिकारी ने दी जानकारी

डीटीसी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि होली (होलिका दहन) का पर्व दिनांक 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन रविवार होने के कारण सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों की आउट शैडिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया है कि बस रूट संबंधित या अन्य किसी भी जानकारी के लिए कृपया डीटीसी काल सेंटर में दूरभाष सं0 011-41400400 एवं 1800118181 पर संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने भी होली पर हुड़दंग मचाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। जोकि शराब पीकर वाहन चलाने और ओवर स्पीड में गाड़ियां चलाने वालों पर कार्रवाई करेंगी।

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर पैदल यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड से वाहन चलाने, लापरवाही से वाहन चलाने, ज़िग-जैग ड्राइविंग, खतरनाक ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, दोपहिया वाहनों से स्टंट आदि की घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a comment