Search KhabarFast

Press ESC to close

HOA ने प्रदेशभर के स्टेडियमों में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र, खेल सुविधाओं और सुरक्षा जांच की मांग

HOA ने प्रदेशभर के स्टेडियमों में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र, खेल सुविधाओं और सुरक्षा जांच की मांग

Haryana News:हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (HOA) ने गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल पोल गिरने की गंभीर घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस दुर्घटना में एक युवा खिलाड़ी की रीढ़ की हड्डी में कई फ्रैक्चर हुए, जबकि अन्य खिलाड़ी बाल-बाल बच गए। इस गंभीर घटना के तुरंत बाद हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उपायुक्त, गुरुग्राम तथा हरियाणा के रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज़ को अलग-अलग ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में कहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले रोहतक और बहादुरगढ़ में भी खराब एवं असुरक्षित बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ियों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि पूरे प्रदेश में खेल अधोसंरचना की नियमित तकनीकी जांच, सुरक्षा मूल्यांकन एवं समय-समय पर रखरखाव अत्यंत आवश्यक है।

एचओए ने की खेल परिसरों की मरम्मत की मांग

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उपायुक्त, गुरुग्राम से अनुरोध किया है कि जिले के सभी सार्वजनिक खेल परिसरों में स्थापित खेल उपकरणों का नियमित निरीक्षण कराया जाए तथा जंग लगे, क्षतिग्रस्त अथवा असुरक्षित उपकरणों को तत्काल बदला या मरम्मत कराया जाए।

रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज से आग्रह

साथ ही रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज़, हरियाणा से आग्रह किया गया है कि प्रदेश की सभी ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में स्थापित विभिन्न खेल मैदानों (Fields of Play) एवं खेल अधोसंरचना का जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यव्यापी भौतिक सत्यापन एवं सुरक्षा निरीक्षण कराया जाए तथा प्रत्येक जिले की निरीक्षण रिपोर्ट हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन को भी उपलब्ध कराई जाए।             

Also read: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चार दिन से लापता किशोर की नहर में मिली लाश, परिवार ने उठाए कई सवाल

खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता-कैप्टन जसविंदर

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी खेल सुविधा का उपयोग तभी किया जाना चाहिए जब उसकी संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि समय पर सुरक्षा जांच और रखरखाव से भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सकता है।      

नियमित जांच एंव रखरखाव की अपील

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने सभी सरकारी विभागों, ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों तथा खेल सुविधाओं के संचालकों से अपील की है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खेल अधोसंरचना की नियमित जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित करें।           
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की हुई मुलाकात, सेना की विरासत पर विस्तृत चर्चा हुई

Uttarpradesh News:प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने नवनियुक्त सीडीएस जनरल सुब्रमणि को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

उत्तराखंड में भारी बारिश से सड़क मार्ग प्रभावित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर स्थित सपेरा बस्ती पहुंचकर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विपक्ष का हंगामा नहीं आया काम! मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, शादी से लेकर लिव-इन तक के बदलेंगे नियम

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी बिल पास करा लिया गया है। इस बिल में बहुविवाह पर रोक और सभी धर्मों के लिए शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का प्रावधान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast