
नई दिल्ली:आज के समय में ज्यादातर लोग लड़के हो या लड़की हर कोई जीन्स पहनना पसंद करते है। गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में लोग जीन्स पहनते है। लेकिन जब कभी आपने जीन्स पर ध्यान देते होगे तो जीन्स की जेब पर जरूर ध्यान गया होगा। हर जीन्स में एक छोटी जेब तो दो बड़ी जेब होती है हालांकि बड़ी जेब थोड़े बहुत पैसे डालने के काम आते है लेकिन क्या आपके कभी दिमाक में ये ख्याल आया है कि इस छोटी जेब का क्या काम है और इसे हर जीन्स में क्यों लगाया जाता है। क्योंकि ज्यादातर छोटी जेब का इस्तेमाल ना के ही बराबर होता है। तो आज हम आपको इस छोटी जेब के बारे में बताएंगे।
दरअसल इस छोटी जेब को वॉच पॉकेट कहते हैं। जो किसी समय में मजदूरों के लिए बनाई जाती थी। बता दें कि जींस का अविष्कार ही खदान में काम करने वाले मजदूरों के लिए किया गया था। उस वक्त पर पॉकेट वॉच का चलन हुआ करता था। खदान में काम कर रहे मजदूर अगर पॉकेट वॉच को सामने की पॉकेट में रखते तो उसे टूटने का डर रहता था। इसी समस्या से निपटने के लिए जींस में छोटी पॉकेट बनाई गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, मूल रूप से नीली जींस की एक जोड़ी पर पहले केवल 4 पॉकेट थे, जिसमें 1 पॉकेट पीछे, 2 सामने और 1 वॉच पॉकेट।
बता दें, वॉच पॉकेट को समय के साथ कई नामों से जाना गया. जैसे: फ्रंटियर पॉकेट, कंडोम पॉकेट, कॉइन पॉकेट, मैच पॉकेट और टिकट पॉकेट। वहीं आज के समय़ में लोगों की पहली पसंद जीन्स बनी हुई है। हालांकि कई बार लड़कियों के जीन्स पहनने पर कई बार विवाद सुनने को मिलता है।
Leave a comment