Search KhabarFast

Press ESC to close

ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा जज्बातों का सन्नाटा! शहीद भाई की कमी पूरी करने बहन की शादी में पहुंची बटालियन

ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा जज्बातों का सन्नाटा! शहीद भाई की कमी पूरी करने बहन की शादी में पहुंची बटालियन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरी क्षेत्र स्थित भोज के भरली गांव में हाल ही में एक शादी समारोह ने सभी की आंखें नम कर दीं। यह कोई आम शादी नहीं थी — यहां दुल्हन की विदाई उसके भाई के बिना हो रही थी,वो भाईजिसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। यह विवाह अगस्त 2024में अरुणाचल प्रदेश में 'ऑपरेशन अलर्ट 2024' के दौरान शहीद हुए फौजी आशीष कुमार की बहन था। रस्मों के बाद जब विदाई का वक्त आया, तो पूरे माहौल में एक अजीब सी चुप्पी और भावुकता छा गई। हर लड़की चाहती है कि उसका भाई विदाई में उसके साथ हो, लेकिन इस दुल्हन के लिए वो मुमकिन नहीं था।

सेना के भाइयों ने निभाया फर्ज

शहीद आशीष कुमार की कमी पूरी की उनके साथी सैनिकों ने। उन्होंने न केवल शादी में शामिल होकर दुल्हन की खुशियों में शरीक़ी निभाई, बल्कि उसकी विदाई भी उसी सम्मान और आत्मीयता के साथ की, जैसे कोई सगा भाई करता। विदाई के समय सेना के जवान दुल्हन के सिर पर फूलों और मालाओं से सजे छत्र (फूलों की छतरी) के साथ चल रहे थे — ये पल इतना भावुक था कि गांव का हर शख्स अपने आंसू रोक नहीं सका। आशीष के दो अन्य भाई खेती-बाड़ी करते हैं, लेकिन शादी के इस खास मौके पर जो साया बहन के सिर पर होना चाहिए था, उसे उनके फौजी साथियों ने पूरी गरिमा से निभाया।

फौज सिर्फ संस्था नहीं परिवार है

इस मौके पर गांववालों ने कहा कि ये साबित करता है कि फौज महज एक डिपार्टमेंट नहीं, बल्कि एक परिवार है। जब कोई सिपाही शहीद होता है, तो उसका पूरा फौजी परिवार उसके परिजनों के साथ खड़ा हो जाता है। आशीष कुमार के बलिदान को गांव कभी नहीं भूल सकता, लेकिन उनकी बहन की शादी ने यह भी दिखा दिया कि शहीद का परिवार अकेला नहीं होता। विदाई के वक्त सेना के जवानों की मौजूदगी ने रिश्तों की परिभाषा को नए मायने दे दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! फ्लाइट किराया हो सकता है सस्ता, जेट फ्यूल की कीमतें गिरीं

ATF Price Decreases: अगर आप भी फ्लाइट से यात्रा करते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में कटौती की है। जून महीने की समीक्षा में अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल के दाम 27 फीसदी घटा दिए गए हैं।

गुजरात पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा वार, 2289 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश; 638 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0 के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2289 करोड़ रुपये के विशाल फ्रॉड का खुलासा किया है। इस मामले में देशभर से 638 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा थे। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क म्यूल अकाउंट्स के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

मुंबई में फिर एक्टिव हुआ दाऊद नेटवर्क! फिल्म धुरंधर के बाद मची खलबली

मुंबई में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड को लेकर हलचल तेज हो गई है। दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े नए दावों और “धुरंधर” से जुड़े विवाद के बाद शहर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बांद्रा मस्जिद बवाल को लेकर भी नए एंगल सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले की जांच और तेज कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast