Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News: शिमला-मनाली ट्रिप पड़ेगी महंगी, सरकार ने वाहनों पर बढ़ाया 30% का टोल टैक्स

Himachal News: शिमला-मनाली ट्रिप पड़ेगी महंगी, सरकार ने वाहनों पर बढ़ाया 30% का टोल टैक्स

Himachal News: अगर आप भी शिमला-मनाली की वादियों को घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको झटका लगने वाला है। हिमाचल सरकार ने वाहनों पर लगने वाले एंट्री टोल टैक्स में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस फैसले का सीधा असर शिमला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

नई दरें लागू होने के बाद निजी कार, एसयूवी और कमर्शियल वाहनों को पहले के मुकाबले ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। खासकर वीकेंड और छुट्टियों के मौसम में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा खर्च अब और बढ़ जाएगा। होटल, ईंधन और खाने-पीने के खर्च के साथ अब टोल टैक्स का बोझ भी कुल बजट में इजाफा करेगा। बढ़ी हुई सभी दरें 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि बढ़ाया गया टोल राज्य के बुनियादी ढांचे, सड़कों के रखरखाव और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक कि ज्यादा शुल्क से कुछ पर्यटक यात्रा टाल सकते हैं, जिससे स्थानीय कारोबार पर असर पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों ने की राहत देने की मांग

वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरकार को हिमाचल बॉर्डर से सटे 5 किलोमीटर के इलाके में रहने वाले लोगों को इस टैक्स से राहत मिलनी चाहिए। क्योंकि हिमचाल के पास के राज्य पंजाब से लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस बढ़ोतरी से लोगों पर अर्थिक बोझ बढ़ने वाला है।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मिली मौत की सजा, हिरासत के दौरान बाप-बेटे की हुई थी मौत

Death Sentence To Policeman:तमिलनाडु में पिता‑पुत्र की हिरासत में हुई मौत मामले में मदुराई की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। इन दोषियों में पुलिस इंस्पेक्टर श्रीधर का नाम भी शामिल हैं, जिन पर 15 लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है।

महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, पत्नी भी हैं इंजीनियर; परिवार था इससे अनजान

IIT Baba Tied Knot With Pratika:प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियां बंटोरने वाले IIT बाबा यानी अभय सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत की है। उन्होंने कर्नाटक की एक इंजीनियर से शादी की है। इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब वह अपने परिवार से मिलने पहुंचे।

'आपके फोन नंबर अक्सर बंद रहते हैं...', सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मुख्य सचिव को सुनाई खरी-खोटी

SC Question Bengal Chief Secretry: उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस को मालदा में एसआईआर के काम में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले के रिकॉर्ड एनआईए को सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मुख्य सचिव को फटकार भी लगाई है। अदालत ने यह भी कहा कि स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast