हाई हील्स पहनना लड़कियों के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें कैसे

हाई हील्स पहनना लड़कियों के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें कैसे

नई दिल्ली: आज के आधुनिक समय में ज्यादातर महिलाएं स्टाइलिश औऱ ग्लैमरस दिखने के लिए हाई हील्स पहनना पसंद करती है। वैसे तो पहले के समय में सिर्फ मॉडल औऱ अभिनेत्रियां हाई हील्स पहनती थी लेकिन जहां एक तरफ यह महिलाओं के पर्सनालिटी को बढ़ता है वहीं दूसरी ओर हाई हील्स से कई बीमारियों का भी आगमन होता है।

पैरों में दर्द

घंटों हील्स पहनने की वजह से कमर और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है, जिसकी वजह से मांसपेशियों में खिचांव महसूस हो सकता है। वहीं पैरों पर लगातार दवाब पड़ने की वजह से प्रॉब्लम्स अधिक बढ़ जाती है, जिसकी वजह से कई बार इंसान को सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है। इसके अलावा एड़ियों, घुटनों और कुल्हों में दबाव पड़ने से सर्वाइकल का खतरा बढ़ जाता है।

घुटनों में दर्द

हाई हील्स पहनने की वजह से रीढ़ की हड्डी पर भी दबाव पड़ता है, जिसका असर घुटनों पर पड़ता है. लगातार हाई हील्स पहनने की कारण घुटनों में दर्द की समस्या रह सकती है।

फ्रैक्चर का रहता है खतरा

हाई हील्स पहनने से फ्रैक्चर का भी खतरा रहता है। इसकी वजह से पैरों, कमर और कूल्हों की हड्डियां टूट सकती है। इसके अलावा पॉश्चर भी खराब हो सकता है। इसलिए अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो सावधानी से हाई हील्स पहनें।

हाई हील्स पहनने से उंगलियों में होता है हाइपर टेंशन

हाई हील्स पहनने का अन्य इफेक्ट यह होता है कि आपकी उंगलियों में स्थायी रुप से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है। जिसके कारण किसी भी समय पैरों की उंगलियों में अकड़न और दर्द का अनुभव हो सकता है। एक बार उंगलियों में हाइपरटेंशन की समस्या होने पर यह भले ही कुछ देर के लिए ठीक हो जाए लेकिन स्थायी रुप से खत्म नहीं होती है। इसलिए अपने पैरों का ध्यान रखें और रोजाना लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से बचें।

Leave a comment